Ferozepore Road Accident : पंजाब के फिरोजपुर में ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 9 लोगों की मौत? अस्थियां विसर्जित करने निकला परिवार… लेकिन कोई जिंदा लौटकर क्यों नहीं आया? सड़क पर बिखरी थीं लाशें, हर चेहरा पूछ रहा था—क्यों खत्म हो गया पूरा परिवार?
फिरोजपुर (पंजाब): पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक ट्रक और जीप के बीच हुई ज़बरदस्त टक्कर में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए।

- दरअसल, यह भीषण हादसा फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर सुबह साढ़े 5 बजे हुआ। जहां पिकअप और ट्राले की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल लाते लाते दम तोड़ दिया। वहीं इस एक्सीडेंट में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिए हैं।
मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के?
पुलिस के मुताबिक, हादसे में मृतक लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जो एक जीप में सवार होकरअपने परिवार के एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सेवाएं फौरन मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन ने टक्कर की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर सब्जी की तरह बिखरे पड़ी थीं लाशें
बता दें कि हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना भयानक हुआ होगा। बताया जा रहा है कि टक्कर होते ही लोग एक दूसरे पर गिरे, जबकि ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे 5 लोग उछलकर ट्राले का शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। सड़क पर मरनों वालों के शव बुरी हालत में पड़े रहे।


