टेक्सास में एक छोटा विमान क्रैश होने से 5 पिकलबाॅल खिलाड़ियों की मौत हो गई। वे एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे की शुरुआती वजह खराब मौसम और तेज रफ्तार मानी जा रही है; जांच जारी है।

वॉशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा प्लेन क्रैश होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग अमारिलो पिकलबाॅल क्लब के खिलाड़ी थे। यह हादसा गुरुवार रात को टेक्सास के विम्बरली के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ प्लेन सेसना 421C था। बताया जा रहा है कि प्लेन में सवार सभी यात्री एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्लेन ऑस्टिन से करीब 40 मील दूर विम्बरली के एक जंगली इलाके में क्रैश हुआ। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि हादसे के वक्त प्लेन की रफ्तार काफी तेज थी और मौसम भी खराब था। हालांकि, हादसे की असली वजह का पता ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही चल पाएगा।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने मिलकर इस हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि क्रैश होने से ठीक पहले प्लेन के लोकेटर डिवाइस से एक इमरजेंसी सिग्नल भी भेजा गया था।