Employed Focused Budget 2026 : नौकरी वालों को क्या मिला, आपके फायदे की चीज क्या
Focused Budget 2026 Naukri YA Rozgaar : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 में हर सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए। वैसे तो इस बार के बजट का जट का मुख्य फोकस विकसित भारत बनाने पर रहा। सवाल यह है कि इस बजट में नौकरीपेशा के लिए क्या खास रहा।

इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं
1. बजट में इनकम टैक्स में कोई नई छूट नहीं दी गई है। यानि किसी भी तरह के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. वहीं नया इनकम टैक्स 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। जिसके लिए आप आसानी से फार्म मिलेगा और भर सकते हैं।
3. वाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
देश से बाहर की गई कमाई अब टैक्स-फ्री
4. एम्पलाईज हायरिंग सर्विस पर 1 से बढ़ाकर अब 2% टैक्स कर दिया गया है।
5. भारत में 5 साल रहने वाले विदेशियों की देश से बाहर की गई कमाई को अब टैक्स-फ्री कर दिया गया है।
6. वहीं NRI को विदेश में की कमाई रकम भारत में निवेश करने पर 5 साल के लिए इनकम टैक्स में राहत मिलेगी।
7. भारत सरकार ने बजट में विदेशों में कमाई की घोषणा के लिए - वन टाइम सिक्स मंथ फॉरेन असेट्स डिस्क्लोज स्कीम शुरू की।
अचल संपत्ति बेचने पर टैन की जगह पैन लगेगा
7. अब आपको अचल संपत्ति बेचने पर टीडीएस के लिए टैन की जगह पैन बेस्ड चालान ही भरना होगा। बजट में इसको लेकर ऐलान किया गया है।
8. वहीं बजट में ऐलान किया गया है कि अब पढ़ाई और इलाज के लिए विदेश पैसे भेजने पर कम टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) लगेगा।
9. वित्तमंत्री ने विदेशी टूर पैकेज पर TCS रेट को घटाकर 2% कर दिया है।
मोबाइल, ईवी स्कूटर, ईवी कारें सस्तीं
10 . नौकरी पेशा वालों के लिए यह भी खुशखबरी है कि बजट में मोबाइल, ईवी स्कूटर, ईवी कारें और सोलर से जुड़ीं चीजें सस्ती कर दी गई हैं।
11. मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट में रखा गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

