राजकोट में AAP की पूर्व उम्मीदवार 23 वर्षीय नंदनी बोसमिया की संदिग्ध मौत हो गई। परिवार ने उनके लिव-इन पार्टनर पर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुजरात के राजकोट में आम आदमी पार्टी (AAP) की 23 साल की पूर्व उम्मीदवार नंदनी बोसमिया की मौत हो गई है। उनकी मौत पर तब सवाल उठने लगे, जब परिवार ने आरोप लगाया कि उनके लिव-इन पार्टनर ने उनकी हत्या की है और इसे सुसाइड दिखाने की कोशिश की। नंदनी, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करती थीं और पहले गुजरात में जेतपुर-नवगढ़ नगरपालिका का चुनाव 'आप' के टिकट पर लड़ चुकी थीं, सोमवार शाम को अपने पांचवीं मंजिल के फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गईं। इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप

परिवार के मुताबिक, नंदनी जूनागढ़ के रहने वाले शादीशुदा शख्स असलम हुसैन समा के साथ लिव-इन में रह रही थीं। उनके पिता ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात तब हुई जब नंदनी ने जूनागढ़ में असलम का मकान किराए पर लिया था। बाद में दोनों राजकोट आकर साथ रहने लगे।

Scroll to load tweet…

परिवार वालों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। उनका दावा है कि असलम अपनी पत्नी से भी रिश्ते बनाए हुए था, जिस वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने असलम पर नंदनी के साथ मारपीट करने और उन्हें बार-बार परेशान करने का भी आरोप लगाया।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

उनके पिता ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक झगड़े के बाद नंदनी फ्लैट छोड़कर कुछ दिन रिश्तेदारों के यहां रही थीं, लेकिन मौत से कुछ दिन पहले ही वह वापस लौटी थीं।

परिवार का दावा- हत्या कर लटकाया गया शव

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि असलम के रिश्तेदारों ने पहले जूनागढ़ में नंदनी पर हमला किया था और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। अब उनका दावा है कि नंदनी की हत्या की गई और बाद में उसके शव को फंदे से लटका दिया गया ताकि मौत सुसाइड लगे। इन आरोपों को भी पुलिस जांच में शामिल किया गया है।

परिवार ने फोन किया तो हुआ खुलासा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि नंदनी के रिश्तेदार जब उनसे संपर्क नहीं कर पाए तो वे चिंतित हो गए। उन्होंने एक जानने वाले को उनके फ्लैट पर भेजा, जहां उसने कथित तौर पर दरवाजा थोड़ा खुला पाया और अंदर नंदनी को फंदे से लटका हुआ देखा। अफसर मौके पर पहुंचे, शुरुआती कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

राजकोट तालुका पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि एक डॉक्टर की शुरुआती जांच में मौत की वजह फांसी लगना बताया गया है। हालांकि, परिवार के गंभीर आरोपों को देखते हुए फॉरेंसिक पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि नंदनी और असलम लिव-इन रिलेशनशिप में थे और उनके बीच विवादों का इतिहास रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच अभी जारी है और परिवार के हत्या के आरोपों समेत हर संभावित एंगल को खंगाला जा रहा है। मौत की असली वजह फॉरेंसिक जांच और फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।