खड़गे ने दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताया। बीजेपी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को 'खुशियों की ईद' बताने वाले बयान पर देश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अब बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खड़गे और कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। दरअसल, दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए खड़गे ने कहा था कि यह पूरे देश में मनाया जाने वाला बड़ा त्योहार है और इसे खुशियों की ईद कहा जा सकता है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने सवाल उठाए कि हिंदुओं के प्रमुख त्योहार की पहचान को दूसरे धर्म के त्योहार से जोड़ने की क्या जरूरत है? इस विवाद में बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद से जुड़े पुराने संदर्भों को भी उठाया है। गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेतृत्व को किन-किन मुद्दों पर घेरा और क्या-क्या कहा, देखिए ये पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player