Employee ne Tissue par Likha Resignation: आमतौर पर लोग ईमेल या फॉर्मल लेटर के जरिए नौकरी से इस्तीफा देते हैं। लेकिन एक जेन जेड कर्मचारी ने टिश्यू पेपर पर अपना इस्तीफा लिखकर सबको हैरान कर दिया है। आखिर उसने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं।
Viral Resignation Letter: नौकरी छोड़ते वक्त लोग अक्सर बॉस को एक फॉर्मल ईमेल भेजते हैं। लेकिन आजकल के जेन जेड (Gen Z) कर्मचारियों का स्वैग ही अलग है। एक कर्मचारी ने अपना इस्तीफा किसी कागज या ईमेल पर नहीं, बल्कि एक टिश्यू पेपर पर लिखकर सौंप दिया। सोशल मीडिया पर यह मामला अब खूब वायरल हो रहा है।
टिश्यू पेपर पर क्यों लिखा इस्तीफा?
इस कर्मचारी ने टिश्यू पेपर पर इस्तीफा देने की एक बड़ी दिलचस्प वजह बताई है। उसका कहना है कि कंपनी ने उसे एक टिश्यू पेपर की तरह ही इस्तेमाल किया, इसलिए उसने भी इस्तीफा देने के लिए टिश्यू पेपर को ही चुना। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह कर्मचारी कौन है और किस कंपनी में काम करता था।
जेन जेड के लिए सिर्फ सैलरी काफी नहीं
आज की युवा पीढ़ी का काम को लेकर नजरिया पुरानी पीढ़ी से काफी अलग है। उनके लिए सिर्फ अच्छी सैलरी ही सब कुछ नहीं है। वे वर्क कल्चर, सम्मान, पर्सनल टाइम और कंपनी के बर्ताव को भी उतनी ही अहमियत देते हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऑफिस में उनकी इज्जत नहीं हो रही या उनके काम की सही कद्र नहीं है, तो वे सवाल उठाने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते।
हर बात सहने को तैयार नहीं युवा
जरूरत से ज्यादा काम, छुट्टी के दिन भी ऑफिस के मैसेज और हर वक्त काम के लिए मौजूद रहने की उम्मीद को आज के युवा सही नहीं मानते। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक बैलेंस चाहते हैं। अगर ऑफिस का माहौल टॉक्सिक लगता है, तो वे सीधे मुंह पर बात करते हैं या फिर नौकरी बदलने में जरा भी देर नहीं लगाते। इस टिश्यू पेपर वाले इस्तीफे ने एक बार फिर इस बहस को छेड़ दिया है कि नौकरी में सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि इज्जत और सुकून भी बहुत जरूरी है।
