MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • गाजियाबाद में घरेलू विवाद बना खूनखराबा, पत्नी पर पति की जीभ काटने का आरोप

गाजियाबाद में घरेलू विवाद बना खूनखराबा, पत्नी पर पति की जीभ काटने का आरोप

गाजियाबाद के मोदीनगर से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर पति की जीभ दांतों से काट ली। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, पुलिस जांच में जुटी है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 20 2026, 05:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@s_afreen7

गाजियाबाद में रिश्तों की मर्यादा टूटी, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप

गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र से सामने आया यह मामला सिर्फ एक घरेलू झगड़ा नहीं, बल्कि रिश्तों में बढ़ती असहिष्णुता की डरावनी तस्वीर भी पेश करता है। संजयपुरी गांव में पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली सा विवाद देखते-ही-देखते हिंसा में बदल गया, जहां पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की जीभ दांतों से काट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Meta AI

खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, अचानक बिगड़ गई बात

संजयपुरी गांव निवासी विपिन की शादी करीब एक साल पहले मेरठ की रहने वाली ईशा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, रोजमर्रा की तरह उस दिन भी घर में खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआती विवाद शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान हालात इतने बेकाबू हो गए कि पत्नी ने गुस्से में आकर विपिन की जीभ काट ली।

घटना के तुरंत बाद विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। खून बहता देख घर में अफरा-तफरी मच गई और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Related image1
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा
Related image2
इंजीनियर युवराज की मौत के बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी, बिल्डर पहुंचा सलाखों के पीछे
35
Image Credit : Meta AI

परिजनों की मारपीट का वीडियो वायरल

इस सनसनीखेज मामले के बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के परिजन आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की के मायके पक्ष ने उसका समर्थन किया, जिसके बाद दोनों परिवारों में जमकर कहासुनी और हाथापाई हुई। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

रात 11 बजे ईशा की उसके पति विपिन की खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था!

फिर रात के करीब 1 बजे ईशा ने रसोई से चाकू लाकर पति विपिन की जीभ काट कर अलग कर दी!

सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई!

पड़ोसियों ने महिला को जमकर पीटा और कमरे में बंद कर दिया!

ईशा और विपिन… pic.twitter.com/ZZajWm2NwL

— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) January 20, 2026

45
Image Credit : Meta AI

पुलिस को नहीं मिली अब तक कोई शिकायत

इस मामले को लेकर पुलिस भी हैरान है। एसीपी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान यह घटना हुई। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

55
Image Credit : Meta AI

शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

पुलिस का साफ कहना है कि शिकायत मिलने पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना गंभीर मामला होने के बावजूद शिकायत न मिलना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर तथ्यों की पड़ताल कर रही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
BRICS Summit में Modi मैजिक का सबसे जबरदस्त वीडियो, सबकुछ एक जगह...
Recommended image2
LAC से पीछे हटा चीन? PLA की 10 ब्रिगेड जितनी फौज हटाई, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Recommended image3
Uber Safety: कैब में महिला से ड्राइवर की बदसलूकी, बोला- 'चुपचाप बैठो', वायरल हुई पोस्ट
Recommended image4
Now Playing
हंसते खिलखिलाते पुतिन और जिनपिंग... BRICS 2026 का सबसे खास वीडियो, PM Modi ने खुद किया शेयर
Recommended image5
Overcharging: MRP से सिर्फ 7 रुपये ज्यादा लिए, मंदिर की दुकान पर लगा 7 लाख का जुर्माना
Related Stories
Recommended image1
Nitin Nabin: बीजेपी बॉस के घर में चलता है अलग सिस्टम, पत्नी ने बताया क्यों नहीं होता झगड़ा
Recommended image2
इंजीनियर युवराज की मौत के बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी, बिल्डर पहुंचा सलाखों के पीछे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved