MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • इंजीनियर युवराज की मौत के बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी, बिल्डर पहुंचा सलाखों के पीछे

इंजीनियर युवराज की मौत के बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी, बिल्डर पहुंचा सलाखों के पीछे

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने नामजद बिल्डर को गिरफ्तार किया है। लापरवाही, खुले गड्ढे और रेस्क्यू में देरी ने सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 20 2026, 03:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@Delhiite_

युवराज मौत केस में बड़ा एक्शन, नामजद बिल्डर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की एक सर्द रात, घना कोहरा और सड़क किनारे खुला मौत का गड्ढा, यही वो हालात थे, जिन्होंने 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जिंदगी छीन ली। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं रहा, बल्कि लापरवाही, गैर-जिम्मेदारी और सुस्त सिस्टम की भयावह तस्वीर बनकर सामने आया है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच ने पूरे प्रशासन को कटघरे में ला खड़ा किया है।

युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए नामजद बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अभय कुमार एमजेड विजटाउन का मालिक है और उसकी गिरफ्तारी नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने की है। पुलिस जांच में युवराज की मौत से जुड़ी उसकी भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस केस में लोटस ग्रीन्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और विजटाउन प्लानर्स के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बताया गया है कि विजटाउन ने यह संपत्ति वर्ष 2020 में लोटस ग्रीन्स से खरीदी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Meta AI

कोहरे में छिपा था मौत का गड्ढा

यह दर्दनाक हादसा 16 जनवरी की रात नोएडा के सेक्टर-150 में हुआ। युवराज अपनी कार से जा रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और एक निर्माणाधीन स्थल के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। यह गड्ढा एक मॉल के बेसमेंट के निर्माण के लिए खोदा गया था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही चेतावनी बोर्ड। एक खुला गड्ढा, अंधेरा और कोहरा, यही वजह बनी इस जानलेवा हादसे की।

Related Articles

Related image1
नोएडा हादसे के बाद बड़ा एक्शन: सीएम योगी के निर्देश पर बनी SIT, अब कौन होगा जिम्मेदार?
Related image2
दावोस में गूंजा उत्तर प्रदेश का विजन, ग्लोबल निवेशकों ने दिखाई बड़ी दिलचस्पी
35
Image Credit : Meta AI

SIT ने संभाली जांच, अफसर मौके पर पहुंचे

युवराज की मौत के मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर के नेतृत्व में गठित इस टीम में मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अजय वर्मा भी शामिल हैं। जांच टीम ने सबसे पहले नोएडा विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले और इसके बाद मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका पक्ष जाना।

45
Image Credit : Meta AI

80 मिनट तक जिंदगी की जंग, मदद के लिए पुकारता रहा युवराज

इस पूरे मामले का सबसे दिल दहला देने वाला पहलू रेस्क्यू में हुई देरी है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, युवराज करीब 80 मिनट तक कार की छत पर खड़े होकर मोबाइल की टॉर्च जलाते रहे और मदद के लिए चिल्लाते रहे। उन्होंने अपने पिता को फोन कर कहा “पापा मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहता।” लेकिन ठंडे पानी और कम दृश्यता का हवाला देकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पानी में उतरने से बचती रही। करीब साढ़े चार घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन तब तक युवराज की जान जा चुकी थी।

55
Image Credit : Meta AI

नोएडा अथॉरिटी पर लापरवाही के आरोप

इस हादसे के बाद नोएडा अथॉरिटी की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के उचित इंतजाम होते, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। हैरानी की बात यह भी है कि घटना के चार दिन बाद तक युवराज की कार को गड्ढे से बाहर नहीं निकाला जा सका, जो प्रशासनिक लापरवाही की एक और मिसाल बन गया।

युवराज मेहता की मौत ने यह साफ कर दिया है कि सड़क सुरक्षा, निर्माण स्थलों की निगरानी और आपातकालीन रेस्क्यू सिस्टम में बड़ी खामियां हैं। अब देखना यह है कि SIT की जांच में किन-किन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होती है और क्या इस हादसे से सबक लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rahul Gandhi: 'बेटी, पत्नी या मां' से आगे है महिला की पहचान, राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात?
Recommended image2
Abhijit Dipke FIR: 'सस्पेंड करवा दूंगा!' लातूर के सरकारी स्कूल में घुसे CJP चीफ, धमकी का आरोप, VIDEO
Recommended image3
England Accident: सुबह 3:39 बजे हुआ वो हादसा, 7 लोगों की मौत… गलत दिशा से आ रही कार ने मचाया कोहराम
Recommended image4
Mumbai Accident: गणपति के आगमन पर मातम में बदली खुशियां, भूलेश्वर में गणेश मूर्ति गिरने से बड़ा हादसा
Recommended image5
Monsoon Forecast: मॉनसून ने लिया लंबा ब्रेक! अगले 14 दिन बारिश के लिए तरसेंगे लोग, IMD का बड़ा अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
नोएडा हादसे के बाद बड़ा एक्शन: सीएम योगी के निर्देश पर बनी SIT, अब कौन होगा जिम्मेदार?
Recommended image2
दावोस में गूंजा उत्तर प्रदेश का विजन, ग्लोबल निवेशकों ने दिखाई बड़ी दिलचस्पी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved