गोवा में बीजेपी नेता का बेटा सोहम नाइक गिरफ्तार। उस पर 3 साल में 30 नाबालिगों के यौन शोषण और वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप है। वीडियो लीक होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

गोवा : कर्नाटक का प्रज्वल रेवन्ना वीडियो कांड अभी लोग भूले भी नहीं थे कि अब वैसा ही एक और मामला सामने आया है। गोवा में एक बीजेपी नेता के बेटे पर 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोपी इन लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता, उनका वीडियो रिकॉर्ड करता और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पिछले तीन साल से यह सब चल रहा था। अब जब कुछ वीडियो लीक हुए तो हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी म्युनिसिपल काउंसलर का बेटा गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहम नाइक है और उसकी उम्र 20 साल है। वह दक्षिण गोवा से बीजेपी के म्युनिसिपल काउंसलर सुशांत नाइक का बेटा है। जैसे ही सोहम के कुछ वीडियो बाहर आए, लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने फौरन एक्शन लिया और सोहम नाइक को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में दोस्तों को भेज दिए थे वीडियो

आरोपी सोहम की जिंदगी दोस्तों के साथ पार्टी करने और नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करने के इर्द-गिर्द ही घूमती थी। पिछले तीन साल से उसने इसे अपना पेशा बना लिया था। पिछले हफ्ते उसने नशे की हालत में अपने कुछ वीडियो दोस्तों को फॉरवर्ड कर दिए। इसके बाद ये वीडियो व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल होने लगे। इन वीडियोज ने लोगों में दहशत पैदा कर दी, क्योंकि कई नाबालिग लड़कियां इसका शिकार बनी थीं। लोगों का गुस्सा बढ़ा और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। शुरुआत में पुलिस पर केस दर्ज करने में आनाकानी करने के आरोप भी लगे। लेकिन अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to load tweet…

25 से 30 लड़कियों से रेप का आरोप

पुलिस ने आरोपी सोहम को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पता चला है कि उसने 25 से 30 नाबालिग लड़कियों का शोषण किया है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने और पारदर्शी जांच की मांग की है।