देश में इस वक्त भोपाल की ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश से ही ग्वालियर शहर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी के 27 दिन बाद एक दूल्हा-दुल्हन ने सुसाइड कर लिया।

भोपाल की ट्विशा की मौत का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नवविवाहित जोड़े ने एक-एक करके सुसाइड कर लिया। शादी अभी महज 27 दिन ही हुए थे,दर यानि दोनों ने 5 दिन साथ बिताए थे। एक दूसरे को ठीक से जान भी नहीं पाए और दुनिया छोड़कर चले गए। दोनों के घरों में खुशियों के बाद आए इस दुखद खबर से मातम पसरा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 अप्रैल को शादी और 22 मई को दोनों की मौत

दरअसल, नवविवाहित जोड़े के पहचान सिद्धार्थ कांदिल और मेघा उर्फ ज्योति के रुप में हुई है। दोनों ने की शादी पिछले महीने 25 अप्रैल को धूमधाम से ग्वालियर में संपन्न हुई थी। अभी नई जिंदगी शुरूआत करने ही वाले थे कि 27 दिन में ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई। दोनों के विवाह में जो भी शामिल हुए थे वह यह खबर सुनकर हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ कदम उठाना पड़ा।

दोनों ने सिर्फ 5 दिन साथ बिताए थे

बता दें कि मेघा शादी के 5 दिन ससुराल में बिताने के बाद 1 मई को मायके मुरार पहुंची थी। परिजन उससे ससुराल के बारे में बातें सुन ही रहे थे कि 20 मई को मेघा ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। कोई समझ ही नहीं पाया कि किस वजह से परेशान होकर मेघा ने इतना खतरनाक कदम उठाया।

दुल्हन के 48 घंटे बाद दूल्हे ने भी लगाई फांसी

मेघा के घरवाले और ससुराल वाले अभी इस सदमें से बाहर भी नहीं निकल पाए थे कि 48 घंटे बाद 22 मई की सुबह पति सिद्धार्थ ने भी सुसाइड कर लिया। शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। दोनों की आत्महत्या से हर कोई सदमे में है। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। लोग यही बातें कर रहे हैं कि कैसे एक महीने पहले जिन दो परिवारों में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

दोनों के कमरों को पुलिस ने किया सीज

पति पत्नी के सुसाइड करने के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों ही घरों का मुआयना किया जा रहा है। साथ ही उनके मोबाइल से भी चैट और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इतना ही नहीं सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसलिए पुलिस ने दोनों कमरों को सीज कर दिया है।