MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • पुतला, नारेबाजी और पुलिस से टकराव... ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूपी में क्या-क्या हुआ?

पुतला, नारेबाजी और पुलिस से टकराव... ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूपी में क्या-क्या हुआ?

Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूपी में कांग्रेस और सपा का प्रदर्शन। लखनऊ, रायबरेली, सहारनपुर और आगरा में नारेबाजी, पुलिस से झड़प और CEC आवास पर हंगामा।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 28 2026, 04:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लखनऊ से आगरा तक सड़कों पर उतरे कांग्रेस सपा कार्यकर्ता
Image Credit : X

लखनऊ से आगरा तक सड़कों पर उतरे कांग्रेस-सपा कार्यकर्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। लखनऊ से लेकर आगरा तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए। कई जगह पुलिस के साथ नोकझोंक और हिरासत की स्थिति भी बनी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
लखनऊ में सपा का प्रदर्शन
Image Credit : X

लखनऊ में सपा का प्रदर्शन

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा।

Related Articles

Related image1
Karam Milan Samaroh 2026: 5 PHOTOS में देखिए करम पर्व का रंग, CM रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल
Related image2
बृजभूषण सिंह को फिर कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने क्यों दी बरी होने को चुनौती?
35
रायबरेली में कांग्रेस का मार्च
Image Credit : X

रायबरेली में कांग्रेस का मार्च

रायबरेली में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मार्च निकाला। कार्यकर्ता तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोग पर सवाल उठा रही है।

45
सहारनपुर में पुलिस से धक्का-मुक्की
Image Credit : X

सहारनपुर में पुलिस से धक्का-मुक्की

सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और कुछ नेताओं के कपड़े फटने की बात सामने आई। कांग्रेस ने इसे अपने विरोध प्रदर्शन को रोकने की कार्रवाई बताया।

55
आगरा में CEC के घर के बाहर हंगामा
Image Credit : X

आगरा में CEC के घर के बाहर हंगामा

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। रिपोर्टों के मुताबिक, गेट और दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिखे गए और कालिख पोती गई। पुलिस ने बाद में मौके पर पहुंचकर लिखे गए शब्दों को हटवाया और CCTV फुटेज के जरिए पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष के आरोप हैं। कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है और CEC के इस्तीफे की मांग उठाई है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगाए गए आरोपों और उनके जवाब अलग-अलग राजनीतिक पक्षों से सामने आ रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Viral Video: घुटनों पर बैठी मेड मांगती रही माफी, मालकिन ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो
Recommended image2
Ujjain Shahi Masjid: 10 पर FIR और 5 गिरफ्तार, उज्जैन का माहौल बिगाड़ने वाले 5 इन्फ्लुएंसर भी
Recommended image3
बृजभूषण सिंह को फिर कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने क्यों दी बरी होने को चुनौती?
Recommended image4
Delhi Liquor Price: शराब पीने वालों को लग सकता है बड़ा झटका! अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब
Recommended image5
'अमीरों ने न्याय व्यवस्था को हाईजैक कर लिया..' SC और पूर्व मुख्य न्यायाधीश पर सीनियर एडवोकेट का बड़ा आरोप
Related Stories
Recommended image1
Karam Milan Samaroh 2026: 5 PHOTOS में देखिए करम पर्व का रंग, CM रेखा गुप्ता भी हुईं शामिल
Recommended image2
बृजभूषण सिंह को फिर कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने क्यों दी बरी होने को चुनौती?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved