Hanuman Ansh :सड़क से सोशल मीडिया तक हर तरफ सुपर हिट फिल्म 'हनुमान अंश' की चर्चा हो रही है। कैसे यह फिल्म 2 करोड़ के बजट में बनकर 70 करोड़ से ज़्यादा कमा चुकी है। जिसने बॉलीवुड के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसे देखने खिलाड़ी से लेकर एक्टर तक पहुंच रहे हैं। तो आइए जानत हैं कामयाबी की एक बड़ी वजह…
'हनुमान अंश' फिल्म देशभर में करोड़ों लोगों का दिल जीत रही है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक इसकी ही चर्चा हो रही है। जब यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, तो इसकी ज़्यादा चर्चा नहीं थी। लेकिन, जिन लोगों ने फिल्म देखी, उनकी तारीफों की वजह से यह धीरे-धीरे और लोगों तक पहुंचने लगी। अब तो इसको कई बड़े स्टार भी देखने पहुंच रहे हैं। यह फिल्म 2026 की सबसे सुपर हिट फिल्म बन गई है, जो 2 करोड़ में बनी और 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। तो आइए जानते हैं आखिर इस फिल्म की सफलता के सबसे बड़े क्या कारण हैं?
ना रियलटी शो ना कोई बड़ा इवेंट
अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कोई बड़े बजट की फिल्म आती है तो उसके प्रमोशन भी भारी भरकम पैसा खर्च किया जाता है। लेकिन हनुमान अंश के प्रमोशन में ऐसा कुछ नहीं किया गया। बॉलीवुड मूवीज वाले इसके लिए बड़े-बड़े इवेंट आयोजित करते हैं। टीवी के हिट रियलटी शो में उनके फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म का एड करने के लिए पहुंचती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को पता लग सके कि उनकी फिल्म आ रही है। वहीं 'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। क्योंकि जब उनकी फिल्म ही 2 करोड़ में बनकर तैयार हुई हो तो वह इसके विज्ञापनों पर पैसा कैसे खर्च कर पाते।
प्रमोशन के लिए मंदिरों में कराए भंडारे
'हनुमान अंश' के निर्माताओं ने फिल्म प्रमोशन के लिए रियलटी शो की जगह देश के हनुमान मंदिरों को चुना। वह जयपुर से लेकर अहमदाबाद और मध्य प्रदेश के मंदिरों में जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाते हुए संत नीम करौरी बाबा की महिमा के बारे में बताया। इतना ही नहीं इन मंदिरों में फिल्म की टीम ने भंडारे आयोजित करके इसका अनूठा और आध्यात्मिक प्रचार किया जो शायद ही अभी तक किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए किया गया होगा।
हनुमान अंश का अनूठा प्रयोग बना चमत्कार
1. बता दें कि हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की पारंपरिक मार्केटिंग की बजाए रिलीज से पहले 5 बड़े मंगलवारों को मंदिरों के बाहर भंडारे आयोजित किए।
2. विशाल चतुर्वेदी टीम ने मंदिरों के सामने आयोजित भंडारे में आम आदमियों के बीच जमीन पर बैठकर दोना पत्तल में ना सिर्फ भोजन किया, बल्कि उनकी झूठी पत्तलें भी उठाईं। इसी दौरान लोगों को फिल्म के बारे में जानकारी दी।
3. विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान अंश फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर किसी बड़ी होटल में ना करके नैनीताल स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम (नीम करोली बाबा का आश्रम) में जारी किया गया था।
हनुमान अंश हिट होने के ये भी 5 कारण
1. नई कहानी और भक्ति के साथ गहरा इमोशन टच
2. सही विषय-नीम करौली बाबा की बरसी कृपा
3, माउथ पब्लिसिटी का चला जादू
4. स्मार्ट और सटीक मैनेजमेंट
5. हर भारतीय को जोड़ने वाली स्टोरी


