Harmanpreet Kaur latest News : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए जानी जाती हैं। क्रिकेट में नाम और पहचान बनाने के बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी DSP का पद भी मिला है।
दिल्ली. हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। बता दें कि कौर एक टीम इंडिया की शानदार क्रिकेटर और कैप्टन हैं। उनकी कप्तानी में उन्होने टीम के लिए कई रिकॉर्ड बनाए। जिसमें भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धी है। हरमनप्रीत कौर क्रिकेट में नाम और पहचान बनाने के बाद पंजाब पुलिस में भी बड़ी अधिकारी हैं। तो आइए जानते हैं कि उनकी क्या पोस्ट है और कितनी सैलरी मिलती है।
पंजाब पुलिस में DSP हैं हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत के शानदार खेल और देश के लिए कई खिताब जिताने के बाद उन्हें पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस में DSP बनाया गया है। हालांकि हरमनप्रीत कौर को आम पुलिस अधिकारियों की तरह रोजाना पुलिस ड्यूटी नहीं करनी पड़ती। उन्हें अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देने की छूट मिली हुई है। इस तरह वह क्रिकेट के साथ-साथ पंजाब पुलिस में DSP के पद पर भी हैं। जिनती सुविधाएं ड्यूटी करने वाले अफसर को मिलती हैं, वह सारी सुविधा कौर को भी दी जाती हैं।
DSP हरमनप्रीत की कितनी है सैलरी?
- अब बात करते हैं हरमनप्रीत कौर की DSP के तौर पर मिलने वाली सैलरी की। पंजाब पुलिस में DSP का पद पे लेवल L-9 के तहत आता है। इसके अनुसार बेसिक सैलरी करीब 53,100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा DSP को DA यानी महंगाई भत्ता, TA यानी यात्रा भत्ता और HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस जैसे दूसरे भत्ते भी मिलते हैं।
- इन सभी भत्तों को जोड़ने के बाद कुल मासिक सैलरी करीब एक लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा नियमों के मुताबिक टेलीफोन और दूसरे जरूरी खर्चों से जुड़ी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
क्रिकेट और सरकारी नौकरी दोनों का फायदा
हरमनप्रीत कौर के लिए यह पद उनकी खेल उपलब्धियों के सम्मान के तौर पर मिला है। वह क्रिकेट के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ पंजाब पुलिस में DSP के पद पर भी हैं। वहीं दीप्ति शर्मा को DSP का पद मिलना भी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सम्मान और प्रोत्साहन के तौर पर देखा जा रहा है।
हरमनप्रीत कौर की कितनी नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमनप्रीत कौर की कुल नेटवर्थ करीब ₹24–26 करोड़ आंकी जाती है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में आंकड़ा थोड़ा अलग है, इसलिए इसे अनुमानित नेटवर्थ बता पाना थोड़ा मुश्किल है।
यहां से होती कमाई
- BCCI कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस
- WPL में मुंबई इंडियंस से करीब ₹1.80 करोड़ सालाना
- ब्रांड एंडोर्समेंट
- विदेशी टी20 लीग और अन्य क्रिकेट आय
- पंजाब पुलिस में DSP पद से मिलने वाली सैलरी


