Current Account Deficit: तेल के बर्तनों को साफ करना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। खासकर तेल की बोतल साफ करना बहुत मुश्किल होता है। कई लोग चिपचिपी बोतल का ही इस्तेमाल करते रहते हैं, तो कुछ लोग पुराना बर्तन फेंककर नया ले आते हैं। अगर आपके घर में भी तेल की बोतल या बर्तन चिपचिपे हो गए हैं, तो ये आसान तरीके अपनाएं।
RBI Rate Hike: हम सबके घरों में तेल की बोतलें अक्सर बाहर से चिपचिपी और गंदी हो जाती हैं। जब हम तेल डालते या इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ बूंदें बोतल या बर्तन पर गिर ही जाती हैं। धीरे-धीरे इस पर धूल और गंदगी जमने लगती है और यह पूरी तरह से चिपचिपा हो जाता है। तेल के बर्तन को छूते ही हाथों में चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। चूंकि इसमें हमेशा तेल रहता है, इसलिए इसे रोज धोना या साफ करना मुमकिन नहीं होता। इस जिद्दी चिपचिपाहट को दूर करना एक बड़ा टास्क है। अगर आपके घर में भी तेल का बर्तन चिपचिपा हो गया है, तो आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से इसे मिनटों में चमका सकते हैं।
बेकिंग सोडा और नींबू
तेल की चिपचिपाहट सिर्फ पानी या साबुन से नहीं जाती। आप रगड़-रगड़ कर थक जाएंगे, हाथों में दर्द हो जाएगा, लेकिन यह जिद्दी गंदगी टस से मस नहीं होगी। इस चिपचिपाहट को दूर करने के लिए आपको बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना चाहिए। बेकिंग सोडा और नींबू का एसिडिक नेचर जिद्दी से जिद्दी ग्रीस को हटाने में बहुत असरदार होता है। आधा नींबू का रस लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बोतल या बर्तन पर लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नींबू के छिलके या स्पंज से बोतल को अच्छी तरह रगड़ें। इससे तेल की सारी चिपचिपाहट दूर हो जाएगी और आपकी बोतल बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेगी।
सफेद सिरका और हल्का गर्म पानी
सफेद सिरका और हल्का गर्म पानी भी तेल की बोतल पर जमे ग्रीस को साफ करने में बहुत काम आता है। हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिला लें। अब बोतल को पानी से धोने से पहले करीब 15 मिनट के लिए इस पानी में भिगोकर रख दें।
हल्का गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड
हल्के गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करके भी आप ग्रीस को आसानी से हटा सकते हैं। एक बड़े बर्तन में हल्का गर्म पानी भरें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डाल दें। तेल की बोतल को खाली कर लें या उसका ढक्कन कसकर बंद कर दें। अब इसे इस पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद, स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
