MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • IMD Weather: रायपुर से कानपुर तक तपेगा उत्तर भारत, पटना-रांची में आंधी बारिश, जानिए 10 शहरों का मौसम

IMD Weather: रायपुर से कानपुर तक तपेगा उत्तर भारत, पटना-रांची में आंधी बारिश, जानिए 10 शहरों का मौसम

IMD Weather Today:  हीटवेव अलर्ट के बीच यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 10 बड़े शहरों का 8 मई 2026 का IMD Weather Forecast जानिए। कहां होगी आंधी-बारिश, कहां बढ़ेगी भीषण गर्मी और अगले दिनों में कितना चढ़ेगा पारा? पूरी डिटेल पढ़ें।

4 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : May 08 2026, 05:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
यूपी Weather Update: आगरा, कानपुर, लखनऊ, बांदा और प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?
Image Credit : Getty

यूपी Weather Update: आगरा, कानपुर, लखनऊ, बांदा और प्रयागराज में कैसा रहेगा मौसम?

8 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। आगरा, कानपुर और प्रयागराज में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या थंडरशॉवर हो सकते हैं। आगरा का अधिकतम तापमान 29°C, कानपुर 34°C, लखनऊ 33°C, बांदा 39°C और प्रयागराज 29°C तक रहने का अनुमान है। बांदा में गर्मी सबसे ज्यादा परेशान करेगी जबकि लखनऊ में उमस बढ़ सकती है। IMD के अनुसार कई इलाकों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 4 दिनों में यूपी के कई शहरों में तापमान 37 से 42°C तक पहुंचने की संभावना है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पानी ज्यादा पीने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

25
बिहार और झारखंड Weather Forecast: पटना और रांची में बारिश-आंधी का अलर्ट
Image Credit : Getty

बिहार और झारखंड Weather Forecast: पटना और रांची में बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना और रांची में 8 मई को मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रह सकता है, लेकिन आंधी-बारिश का खतरा बना रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 21°C रहने की संभावना है। वहीं रांची में तापमान 33°C के आसपास रहेगा। दोनों शहरों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है। रांची में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में रांची का तापमान 30-32°C के बीच रहेगा जिससे गर्मी थोड़ी नियंत्रित रहेगी, लेकिन पटना में पारा धीरे-धीरे 35°C तक चढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles

Related image1
Weather Today: कई राज्यों में फिर भीषण गर्मी, रायपुर-इंदौर में 44°C का खतरा, जानिए कहां होगी बारिश
Related image2
Delhi Weather: दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! बादल भी नहीं देंगे राहत, हीटवेव की दस्तक
35
MP Heatwave Alert: भोपाल और इंदौर में भीषण गर्मी का कहर
Image Credit : Getty

MP Heatwave Alert: भोपाल और इंदौर में भीषण गर्मी का कहर

मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 8 मई से भीषण गर्मी का दौर तेज होने जा रहा है। भोपाल में अधिकतम तापमान 40°C जबकि इंदौर में 41°C तक पहुंच सकता है। दोनों शहरों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। अगले 5 दिनों में इंदौर का तापमान 44°C तक जाने की संभावना है, जो हीटवेव जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। भोपाल में भी पारा 43°C तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और हार्ट या बीपी मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

45
रायपुर Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी और Thunderstorm दोनों का असर
Image Credit : Getty

रायपुर Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी और Thunderstorm दोनों का असर

रायपुर में 8 मई को गर्मी अपने चरम पर रहेगी। अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि शाम के समय आंधी या गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। IMD ने थंडरस्ट्रॉम और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। अगले दिनों में रायपुर का तापमान 42°C तक पहुंच सकता है, जिससे हीटेवव जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में खड़े रहना खतरनाक हो सकता है। किसानों को भी मौसम के अचानक बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

55
आने वाले दिनों में कितना बढ़ेगा पारा? जानिए सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा
Image Credit : Getty

आने वाले दिनों में कितना बढ़ेगा पारा? जानिए सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा

IMD फोरकास्व्ट के अनुसार अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। इंदौर सबसे ज्यादा गर्म शहर बन सकता है जहां तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। भोपाल 43°C, बांदा और रायपुर 42°C तक तप सकते हैं। कानपुर और लखनऊ में भी पारा 37-38°C तक जाने की संभावना है। वहीं पटना और रांची में बारिश और बादलों के कारण कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के दूसरे सप्ताह में Heatwave का असर और बढ़ सकता है। लोगों को लगातार हाइड्रेट रहने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदल सकता है इसलिए IMD के अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
यूपी समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
छत्तीसगढ़ समाचार
झारखंड समाचार
बिहार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IMD Delhi Weather: दिल्ली में आग उगलेगा मौसम! अगले 5 दिनों में खतरनाक गर्मी का अलर्ट
Recommended image2
सुप्रीम कोर्ट जाएंगे थलापति विजय? TVK का 'प्लान-B' तैयार, क्या 2019 का महाराष्ट्र सीन दोहराएगा तमिलनाडु
Recommended image3
PHOTOS NEWS : हाथ में तलवार और आंखें नम, 'भगवंत मान ने छोड़ा CM हाउस'
Recommended image4
Mamata Banerjee No More CM: ममता बनर्जी की पावर खत्म, राज्यपाल ने छीनी सत्ता! अब आगे क्या?
Related Stories
Recommended image1
Weather Today: कई राज्यों में फिर भीषण गर्मी, रायपुर-इंदौर में 44°C का खतरा, जानिए कहां होगी बारिश
Recommended image2
Delhi Weather: दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! बादल भी नहीं देंगे राहत, हीटवेव की दस्तक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved