MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Bullet Train India: कहां से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? देखें पूरा नक्शा, रेल मंत्री ने बताई लॉन्चिंग की तारीख

Bullet Train India: कहां से गुजरेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? देखें पूरा नक्शा, रेल मंत्री ने बताई लॉन्चिंग की तारीख

India High Speed Rail: भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। जापान की तकनीक से बन रहा हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट 'बुलेट ट्रेन' अब पटरियों पर उतरने को तैयार है। देश की पहली बुलेट ट्रेन 2027 के अंत तक शुरू हो जाएगी।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Oct 26 2026, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
320 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन
Image Credit : chatgpt

320 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

देश का सबसे तेज ड्रीम प्रोजेक्ट 'बुलेट ट्रेन' अब हकीकत बनने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। साल 2027 की आखिरी तिमाही में भारत की पहली बुलेट ट्रेन सर्विस आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
508 किलोमीटर लंबा भारी कॉरिडोर.. अहमदाबाद से मुंबई
Image Credit : Chatgpt

508 किलोमीटर लंबा भारी कॉरिडोर.. अहमदाबाद से मुंबई

यह शानदार प्रोजेक्ट कुल 508 किलोमीटर लंबा है। यह ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस रूट पर कुल 12 मुख्य रेलवे स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

• ये 12 स्टेशन हैं: मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती। ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 300 किमी प्रति घंटे की औसत स्पीड से चलेगी।

36
जमीन से 100 फीट नीचे बन रहा 10 मंजिला अंडरग्राउंड स्टेशन
Image Credit : Gemini AI

जमीन से 100 फीट नीचे बन रहा 10 मंजिला अंडरग्राउंड स्टेशन

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में बन रहा रेलवे स्टेशन इस प्रोजेक्ट का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा है। मुंबई के इस बिजनेस हब में जमीन से करीब 32 मीटर नीचे स्टेशन की खुदाई हो रही है। यह गहराई लगभग 10 मंजिला इमारत के बराबर है।

• तीन लेवल: इसमें प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स और सर्विस एरिया के रूप में 3 लेवल होंगे।

• बड़े प्लेटफॉर्म: यहां 400 मीटर से ज्यादा लंबे 6 प्लेटफॉर्म बनाए जा रहे हैं।

46
समंदर के अंदर 7 किलोमीटर का सफर: देश की पहली अंडर-सी टनल
Image Credit : PIB

समंदर के अंदर 7 किलोमीटर का सफर: देश की पहली अंडर-सी टनल

इंजीनियरिंग का कमाल दिखाते हुए इस कॉरिडोर में 21 किलोमीटर लंबी टनल बन रही है। इसमें से 7 किलोमीटर का हिस्सा समंदर के नीचे यानी ठाणे क्रीक की चट्टानों को काटकर बनाया जा रहा है। समंदर के नीचे से बुलेट ट्रेन का गुजरना यात्रियों को एक गजब का अनुभव देगा।

56
500 हाथियों के बराबर भारी मशीनों से चल रहा काम
Image Credit : Gemini AI

500 हाथियों के बराबर भारी मशीनों से चल रहा काम

इस टनल को बनाने में इस्तेमाल हो रही टनल बोरिंग मशीनें (TBM) भारत के इतिहास में सबसे बड़ी हैं।

• जुलाई 2026 तक विक्रोली और सांवली से इन भारी मशीनों को काम पर लगा दिया जाएगा।

• इन मशीनों के कटरहेड का व्यास 13.6 मीटर है। यानी यह करीब 4 मंजिला इमारत जितनी ऊंची है।

• एक मशीन का वजन 3,000 टन से ज्यादा है, जो लगभग 500 एशियाई हाथियों के वजन के बराबर है।

• 96 मीटर लंबी यह मशीन हमारे क्रिकेट स्टेडियम की 5 पिचों जितनी लंबी है।

66
2027 तक बदल जाएगा सफर का अंदाज
Image Credit : AI

2027 तक बदल जाएगा सफर का अंदाज

यह बुलेट ट्रेन तेज सफर के साथ-साथ टूरिज्म और बिजनेस कनेक्टिविटी को भी जबरदस्त रफ्तार देगी। अब मुंबई से अहमदाबाद का सफर कुछ ही घंटों में पूरा होगा। जापान की शिंकानसेन तकनीक से बन रहा यह ग्रीन और हाई-स्पीड कॉरिडोर भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पूरी तस्वीर बदल देगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
रेलवे
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में तेजी से बदल रहा मौसम, आंध्र-तेलंगाना में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Recommended image2
Fetus In Fetu: 2 महीने के मासूम के पेट में पल रहा था दूसरा भ्रूण! मेडिकल साइंस का दुर्लभ मामला
Recommended image3
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड की एंट्री या अभी बाकी है गर्मी? बारिश के बाद मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Recommended image4
UP Elections 2027: ओवैसी का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा अब 'समाजवादी यादव परिवार' बन गई है
Recommended image5
Rajnath Singh: पीएम मोदी के पिता पर खड़गे के बयान से भड़के राजनाथ, कहा- कांग्रेस की राजनीति गिर गई है
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved