India Fuel Price Update 2026: अमेरिका-ईरान युद्ध की आग अब भारत की सड़कों तक पहुंच चुकी है। पेट्रोल 97.77 और डीज़ल 90.67 रुपये पार, होर्मुज़ संकट से वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा गहरा गया है। कई शहरों में panic buying और लंबी कतारों ने नए ईंधन संकट की आशंका बढ़ा दी है। क्या यह सिर्फ महंगाई नहीं, बल्कि आने वाले आर्थिक तूफान की चेतावनी है?
Petrol Diesel Price Hike India: देशभर में शुक्रवार सुबह लोगों की नींद उस खबर से खुली जिसने आम आदमी के बजट को झटका दे दिया। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच वैश्विक तेल आपूर्ति पर बढ़ते खतरे ने भारत में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों को अचानक ऊपर धकेल दिया। सरकार द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल लगभग 3 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 97.77 रुपये तक पहुंच गया, जबकि डीज़ल 90.67 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल पंप पर आधी रात ही लग गई वाहनों की लंबी लाइन
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में नई कीमतें लागू होते ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह लोगों ने अफवाहों के डर से टैंक फुल करवाने की होड़ लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देर रात तक वाहनों की लाइनें दिखाई दीं, जिससे संभावित ईंधन संकट की आशंकाएं और तेज हो गईं।

ईंधन की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- रेगुलर पेट्रोल: 94.77 रुपये से 97.91 रुपये प्रति लीटर
- प्रीमियम पेट्रोल: 102-104 रुपये से 105.14-107.14 रुपये प्रति लीटर
- रेगुलर डीज़ल: 87.67 रुपये से 90.78 रुपये प्रति लीटर
देश के 4 महानगरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत कितनी होगी:
- दिल्ली-97.77 (+3.00)
- कोलकाता -108.74 (+3.29)
- मुंबई-106.68 (+3.14)
- चेन्नई-103.67 (+2.83)
HSD (डीज़ल) की कीमतें (रुपये प्रति लीटर में):
- दिल्ली-90.67 (+3.00)
- कोलकाता-95.13 (+3.11)
- मुंबई-93.14 (+3.11)
- चेन्नई-95.25 (+2.86)
गुरुवार से ही, कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं; ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच लोग घबराकर खरीदारी (panic buying) करते दिखे। खुदरा ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी से पहले, सरकार ने मार्च में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई थीं।

आखिर क्यों बढ़े दाम? पर्दे के पीछे की बड़ी वजह
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और सप्लाई चेन पर दबाव के कारण तेल कंपनियों को रोज़ाना 1000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ रहा था। वित्त मंत्रालय लगातार बढ़ रहे इस बोझ को लंबे समय तक संभालने की स्थिति में नहीं था। विशेषज्ञों का मानना है कि असली चिंता स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को लेकर है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में शामिल यह समुद्री रास्ता अगर प्रभावित होता है, तो वैश्विक तेल सप्लाई गंभीर संकट में पड़ सकती है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने इसी खतरे को वास्तविक बना दिया है।
क्या यह सिर्फ शुरुआत है?
ऊर्जा बाजार से जुड़े विश्लेषकों का कहना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो आने वाले हफ्तों में भारत में ईंधन की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट, खाद्य वस्तुओं, हवाई किराए और रोजमर्रा की आवश्यक चीजों पर पड़ सकता है। कई राज्यों में पहले ही माल ढुलाई कंपनियों ने अतिरिक्त शुल्क लगाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में महंगाई का नया दौर शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल
क्या सरकार टैक्स में राहत देकर कीमतों को नियंत्रित करेगी? क्या तेल सप्लाई सामान्य बनी रहेगी? और सबसे अहम-क्या यह वैश्विक युद्ध आर्थिक संकट का नया चेहरा बन चुका है? फिलहाल, पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और बाजार में फैलती बेचैनी इस बात का संकेत दे रही है कि आने वाले दिन सिर्फ ईंधन ही नहीं, पूरी अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।


