MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Global Energy Shock: होर्मुज़ से भारत का बड़ा ऑपरेशन, 8 LPG जहाज़ बचाए, दुनिया में सबसे ज़्यादा रेस्क्यू!

Global Energy Shock: होर्मुज़ से भारत का बड़ा ऑपरेशन, 8 LPG जहाज़ बचाए, दुनिया में सबसे ज़्यादा रेस्क्यू!

क्या होर्मुज़ स्ट्रेट से 8 LPG जहाज़ निकालकर भारत ने सच में गैस संकट को टाल दिया है, या यह सिर्फ कुछ दिनों की राहत है? 11 दिनों की सप्लाई सुरक्षित होने के बावजूद, बढ़ता वैश्विक तनाव और इंपोर्ट पर निर्भरता क्या आने वाले समय में बड़ा झटका दे सकती है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 09 2026, 12:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

Hormuz Strait LPG Crisis: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) जैसे बेहद संवेदनशील इलाके से भारत ने 8 LPG जहाज़ों को सुरक्षित निकाल लिया है। यह किसी भी दूसरे देश के मुकाबले सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। इस कदम से भारत ने न सिर्फ अपनी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत की है, बल्कि 11 दिनों की LPG सप्लाई भी सुनिश्चित कर ली है।

28
Image Credit : X

सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 8 जहाज़ सुरक्षित निकाले

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 40 दिनों में भारत ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से करीब 340 हजार टन LPG लेकर आ रहे 8 जहाज़ों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह संख्या किसी भी दूसरे देश से ज्यादा है। इससे भारत की सप्लाई चेन को बड़ा सहारा मिला। इस ऑपरेशन को रणनीतिक और समय पर लिया गया फैसला माना जा रहा है, क्योंकि इसी दौरान क्षेत्र में सुरक्षा खतरे लगातार बढ़ रहे थे।

Related Articles

Related image1
India LPG Update: क्या आपका अगला LPG रिफिल 14.2kg की जगह 10kg का होगा? जानें सच!
Related image2
Indian LPG Tanker Update: होर्मूज स्ट्रेट से 7वां जहाज़ Green Sanvvi’ पार, लेकिन 17 अभी भी फंसे
38
Image Credit : X

11 दिनों की LPG सप्लाई पक्की

इन जहाज़ों के सुरक्षित निकलने से भारत की करीब 11 दिनों की LPG जरूरत पूरी हो सकती है। सरकार ने साफ किया है कि देश में फिलहाल LPG की कोई कमी नहीं है। सप्लाई पूरी तरह स्थिर बनी हुई है।आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है जब लोग गैस की संभावित कमी को लेकर चिंतित थे।

48
Image Credit : X

घरों को प्राथमिकता, कमर्शियल सप्लाई में कटौती

सरकार ने LPG वितरण के लिए 4-लेवल प्रायोरिटी सिस्टम लागू किया है। सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। जरूरी सेवाओं (जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट) को प्राथमिकता मिल रही है। कमर्शियल यूजर्स को सिर्फ 20% सप्लाई मिल रही है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों की रसोई पर कोई असर न पड़े।

58
Image Credit : X

होर्मुज़ पर निर्भरता कम करने की तैयारी

भारत अपनी ऊर्जा रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना और नॉर्वे जैसे देशों से LPG खरीदने की तैयारी। सप्लाई के नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं। एक ही रूट (Hormuz) पर निर्भरता कम की जा रही है। क्योंकि भारत की कुल LPG जरूरत का करीब 60% हिस्सा आयात से आता है, और उसमें से भी 90% होर्मुज़ के रास्ते से आता है।

68
Image Credit : X

टकराव का असर: देरी और खतरे बढ़े

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण कि कई जहाज़ों को रास्ता बदलना पड़ा। कुछ शिपमेंट में देरी हुई। सुरक्षा खतरे काफी बढ़ गए। इसके बावजूद भारत ने समय रहते अपने जहाज़ों को सुरक्षित निकालकर बड़ा संकट टाल दिया।

78
Image Credit : X

घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया गया

सरकार ने सिर्फ इंपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय देश के अंदर भी उत्पादन बढ़ाया है। LPG प्रोडक्शन में 40% तक बढ़ोतरी, रोज़ाना 50 लाख से ज्यादा सिलेंडर सप्लाई और डिलीवरी टाइम (2.5 दिन) भी पहले जैसा ही बना हुआ है। इससे सप्लाई चेन को मजबूत बैकअप मिला है।

88
Image Credit : X

भारत की तैयारी ने टाला बड़ा संकट

होर्मुज़ संकट के बीच भारत का यह कदम दिखाता है कि देश अब ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क और मजबूत हो गया है। 8 जहाज़ बचाकर बड़ा जोखिम टाला गया। 11 दिन की सप्लाई सुरक्षित की गई। नए सप्लायर और रणनीति पर काम शुरू। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तब भी भारत के पास अब पहले से बेहतर तैयारी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
इज़राइल (Israel)
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बिहार का सारा सीक्रेट ओपन, कौन होगा अगला CM? नीतीश कब देंगे इस्तीफा
Recommended image2
Now Playing
Vande Mataram गाने को लेकर मच गया घमासान, महिला पार्षद Rubina khan ने काट दिया बवाल
Recommended image3
Airport Charges 25% कट: क्या सच में सस्ता होगा हवाई किराया या सिर्फ एयरलाइनों को फायदा?
Recommended image4
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
Recommended image5
Israel Airstrike: लेबनान में अब तक 254 मौतें-होर्मुज़ पर फिर बढ़ी तकरार, एक्शन में ईरान!
Related Stories
Recommended image1
India LPG Update: क्या आपका अगला LPG रिफिल 14.2kg की जगह 10kg का होगा? जानें सच!
Recommended image2
Indian LPG Tanker Update: होर्मूज स्ट्रेट से 7वां जहाज़ Green Sanvvi’ पार, लेकिन 17 अभी भी फंसे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved