Cost of living in China Viral Video: चीन सस्ता है या महंगा? शंघाई में 4 सदस्यों के भारतीय परिवार का ₹9.8 लाख मासिक खर्च बताने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानें परिवार ने रेंट, स्कूल फीस और बाकी खर्चों का क्या हिसाब बताया।

Cost of living in China: चीन को सस्ता मानने वालों के लिए शंघाई की यह कहानी हैरान करने वाली है। एक भारतीय परिवार ने अपने चार सदस्यों के महीनेभर के खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया है, जिसमें किराया और बच्चों की पढ़ाई सबसे बड़ा खर्च बनकर सामने आए। शेयर किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। जानें उन्होंने क्या खर्च बताया है और देखें इंस्टाग्राम वायरल वीडियो-

शंघाई में रहने पर कहां खर्च होते हैं लाखों?

शंघाई में रहने वाली भारतीय महिला अदिति शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार का मंथली बजट शेयर किया है। उन्होंने साफ किया कि यह आंकड़ा चीन में रहने वाले हर परिवार के लिए लागत का पैमाना नहीं है, बल्कि उनके परिवार की लाइफ स्टाइल और पसंद के मुताबिक होने वाला पर्सनल खर्च है। अदिति के परिवार में चार लोग हैं। परिवार शंघाई के डाउनटाउन इलाके में रहता है और बच्चों की पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल में होती है। उनके मुताबिक परिवार का कुल मासिक खर्च करीब 9.8 लाख रुपये बैठता है। सबसे बड़ा हिस्सा घर के किराए और बच्चों की शिक्षा पर जाता है। दोनों मदों में करीब 25,000-25,000 चीनी युआन, यानी लगभग ₹3.5 लाख प्रति माह खर्च होते हैं। इस तरह सिर्फ इन दो मदों पर करीब ₹7 लाख निकल जाते हैं।

Groceries से लेकर Ayi तक, बाकी खर्च भी कम नहीं

परिवार के खाने-पीने और घरेलू जरूरतों की खरीदारी पर करीब 5,000 युआन, यानी लगभग ₹70,750 खर्च होते हैं। घरेलू मदद के लिए उनके यहां Ayi आती हैं। अदिति ने बताया कि डाउनटाउन शंघाई में उनकी Ayi की फीस 50 युआन प्रति घंटा है। घरेलू कामगार पर उनका मासिक खर्च ₹1 लाख से ज्यादा बताया गया है। इसके अलावा बिजली-पानी जैसी सुविधाओं और अन्य यूटिलिटी पर करीब 1,500 युआन (₹21,230) खर्च होते हैं। सार्वजनिक परिवहन का मासिक खर्च लगभग 700 युआन (₹10,000) है।

ये भी पढ़ें- रात 3 बजे ऑटो चलाती मिली महिला, अस्पताल जाने वालों को क्यों देती है फ्री राइड? पति के सपोर्ट ने भी जीता दिल

बच्चों की एक्टिविटीज और बाहर खाने का भी बजट

बच्चों के मनोरंजन और एक्स्ट्रा-करीकुलर एक्टिविटीज के लिए परिवार करीब 1,500 युआन (₹21,230) रखता है। वहीं बाहर खाने और शॉपिंग पर लगभग 4,000 युआन (₹56,650) खर्च होते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने पर परिवार का मासिक बजट करीब ₹9.81 लाख बताया गया है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram

ये भी पढ़ें-पापा के घर आते ही बेटियां गाने लगीं- आप के आ जाने से... आगे का नजारा इंटरनेट पर छा गया

'हमें Expat Allowance नहीं मिलता'

अदिति ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें और उनके पति को कोई एक्सपैट अलाउंस नहीं मिलता। हालांकि, परिवार के पास ऐसा मेडिकल इंश्योरेंस है, जो उनके मुताबिक मेडिकल खर्चों का 100 फीसदी कवरेज देता है। उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शंघाई में रहने की वास्तविक लागत को लेकर चर्चा शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इंटरनेशनल स्कूल की फीस और किराए को बेहद महंगा बताया।

हालांकि, इस पूरे खर्च को चीन में रहने की सामान्य कीमत मानना सही नहीं होगा। इलाका, घर का चुनाव, स्कूल, परिवार की जरूरतें और लाइफस्टाइल किसी भी शहर में मासिक बजट को काफी बदल सकते हैं। अदिति की कहानी की खास बात यही है कि यह शंघाई में एक खास परिवार का अपना खर्च दिखाती है, न कि पूरे चीन की Cost of Living रिपोर्ट।