Vadodara Woman Auto Driver Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रात 3 बजे वडोदरा में ऑटो चलाती महिला ने सबका ध्यान खींचा। वह अस्पताल जाने वालों को रात में फ्री राइड भी देती हैं। जानिए पूरी डिटेल।
Instagram Viral Video: वडोदरा की सड़कों पर रात के सन्नाटे में ऑटो चलाती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वजह सिर्फ यह नहीं कि वह देर रात तक ऑटो चलाकर अपना परिवार संभालती है, बल्कि इसलिए भी कि इमरजेंसी में अस्पताल जाने वाले लोगों से वह किराया नहीं लेती। करीब 3 बजे हुई इस मुलाकात की कहानी ने महिला के हौसले और उसके पति के सहयोग, दोनों को लोगों के सामने ला दिया।
रात में ऑटो चलाती महिला से हुई मुलाकात
इस कहानी को इंस्टाग्राम पर Sanyam Garg ने शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह रात करीब 3 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, जो ऑटो-रिक्शा चला रही थी। इतनी देर रात महिला को ऑटो चलाते देख उन्होंने रुककर उससे बातचीत की। बातचीत में सामने आया कि महिला रात में भी ऑटो चलाती हैं और अपने काम को लेकर काफी सकारात्मक हैं। उनके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। खास बात यह है कि ऑटो चलाना सीखने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए उन्हें उनके पति ने प्रोत्साहित किया।
पति ने खुद सिखाया ऑटो चलाना
Sanyam Garg के मुताबिक, महिला के पति पहले खुद ऑटो चलाते थे। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी को भी ऑटो चलाना सिखाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पोस्ट में पति के इस रवैये की काफी तारीफ हुई। गर्ग ने महिला को लेकर यह भी दावा किया कि उन्होंने करीब 50 अन्य महिलाओं को ऑटो चलाकर काम करने के लिए प्रेरित किया या रोजगार से जुड़ने में मदद की है। यह जानकारी उसी सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से सामने आई है।
ये भी पढ़ें- OT में चल रही थी सर्जरी, ऑपरेशन के बीच कांपने लगा पूरा अस्पताल..देखें भूकंप का सबसे डरावना Video
रात 10 से सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी में फ्री राइड
इस कहानी का सबसे खास पहलू महिला के ऑटो पर लिखा संदेश है। इसके मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अस्पताल जाने के लिए किसी को इमरजेंसी में ऑटो की जरूरत हो, तो वह मुफ्त सेवा ले सकता है। यानी देर रात जब सार्वजनिक परिवहन के विकल्प कम हो जाते हैं, तब जरूरतमंद लोगों की मदद करने की यह पहल लोगों का ध्यान खींच रही है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- Success Story: ₹18 लाख की नौकरी को मारी लात, कैसे इस बिजनेस से ₹3.5 लाख महीना छाप रहा बंदा
महिला का सपना है खुद की कार खरीदना
सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि महिला को ड्राइविंग पसंद है और उनका सपना आगे चलकर अपनी कार खरीदना है। वहीं, उनके पति का मानना है कि पत्नी का आत्मनिर्भर होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी सोच के कारण दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘पावर कपल’ कहा।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने महिला के आत्मविश्वास और पति के समर्थन की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने इसे प्रेरणादायक कहानी बताते हुए दोनों को आगे भी इसी तरह काम करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
