- Home
- News
- Indian Politicians' Children: हार्वर्ड से ऑक्सफोर्ड तक, किसने कहां से पढ़ाई की और अब क्या करते हैं?
Indian Politicians' Children: हार्वर्ड से ऑक्सफोर्ड तक, किसने कहां से पढ़ाई की और अब क्या करते हैं?
Indian Politicians' Children: पीयूष गोयल, एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण समेत कई नेताओं के बच्चों ने विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। जानें किसने हार्वर्ड, ऑक्सफोर्ड और येल में शिक्षा ली और अब क्या करते हैं।

भारतीय नेताओं के बच्चों ने विदेश में कहां की पढ़ाई?
Indian Politicians Children Education: हाल ही में अमेरिका में H-1B वीज़ा और ग्रीन-कार्ड नियमों को लेकर मची अनिश्चितता के बीच ज़ोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने विदेश में रह रहे भारतीयों से स्वदेश लौटने की अपील की है। उनका कहना है कि भारतीयों को अब भारत के अपने टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। इस बहस के बीच यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि हमारे देश के दिग्गज राजनेताओं और मंत्रियों के बच्चे दुनिया की किन नामचीन यूनिवर्सिटी से पढ़कर आए हैं और फिलहाल वे क्या कर रहे हैं।

पीयूष गोयल के बच्चे कहां पढ़ें?
- ध्रुव गोयल: अमेरिका की हार्वर्ड कॉलेज (इकोनॉमिक्स) और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (MBA) से पढ़ाई की है और वर्तमान में मुंबई-न्यूयॉर्क की इन्वेस्टमेंट फर्म 'फोरलायन कैपिटल' के CEO हैं।
- राधिका गोयल: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट व मास्टर्स और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो से इकोनॉमिक्स में PhD कर रही हैं।
एस. जयशंकर के बच्चे
- अर्जुन जयशंकर: न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से 2021 में BA और खबरों के मुताबिक कोलंबिया यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर सिक्योरिटी में MS की पढ़ाई की है।
- ध्रुवा जयशंकर: अमेरिका के मैकलेस्टर कॉलेज से हिस्ट्री-क्लासिक में BA और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से सिक्योरिटी स्टडीज में MA किया है; फिलहाल वॉशिंगटन में 'ORF अमेरिका' के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
निर्मला सीतारमण की बेटी
वांगमयी परकाला: अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल से जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री ली है और एक जानी-मानी जर्नलिस्ट व राइटर हैं।
धर्मेंद्र प्रधान की बेटी
नैमिषा प्रधान: O.P. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी और एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से LLM किया है; वर्तमान में US-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में कार्यरत हैं।
शिवराज सिंह चौहान के बच्चों ने कहां से की पढ़ाई
- कार्तिकेय चौहान: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से लॉ में मास्टर्स (2023) पूरा किया है और डेयरी बिजनेस के साथ राजनीति में सक्रिय हैं।
- कुणाल चौहान: अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट डिग्री (2016) पूरी कर मध्य प्रदेश में पारिवारिक डेयरी और अन्य बिजनेस संभाल रहे हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बच्चे
- महानार्यमन सिंधिया: अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और गवर्नमेंट में बैचलर डिग्री (2019) ली है और अब मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं।
- अनन्या राजे सिंधिया: रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से 2024 में पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में अमेरिका में गूगल डीपमाइंड के साथ बतौर डिज़ाइनर जुड़ी हैं।
अश्विनी वैष्णव के बच्चे
- तान्या वैष्णव: यूनाइटेड किंगडम की एक यूनिवर्सिटी से MBA कर ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर में एंटरप्रेन्योर हैं।
- राहुल वैष्णव: एडलर इंडस्ट्रियल सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं।
अन्य नेताओं के बच्चे
- कार्ति चिदंबरम (पिता - पी. चिदंबरम): यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास एट ऑस्टिन से BBA और ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है, और शिवगंगा से सांसद हैं।
- ईशान थरूर (पिता - शशि थरूर): अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और एथनिकिटी में BA किया है और 'द न्यू यॉर्कर' के ग्लोबल-अफेयर्स कॉलमनिस्ट हैं।
- अदिति यादव (पिता - अखिलेश यादव): लंदन की यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर रही हैं।
- जयराम रमेश के बेटे अनिरुद्ध रमेश: ब्रिटेन में पढ़ाई करने की जानकारी दी गई है।
विदेश में पढ़ाई और भारत लौटने की बहस
श्रीधर वेम्बू का कहना है कि भारत में तकनीक, कारोबार और रोजगार के नए अवसर बनाने की काफी गुंजाइश है। नेताओं के बच्चों की शैक्षणिक यात्राएं भी दिखाती हैं कि भारतीय परिवार उच्च शिक्षा के लिए विदेश की यूनिवर्सिटी चुनते रहे हैं। हालांकि, विदेश से पढ़ाई करने के बाद भारत में करियर बनाना या विदेश में काम जारी रखना व्यक्तिगत परिस्थितियों और अवसरों पर निर्भर करता है। असली सवाल यही है कि भारत अपने कुशल पेशेवरों को वापस आने के लिए कितने अच्छे रोजगार, शोध और उद्यम के अवसर दे पाता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

