NEET Paper Scam : इंदौर में क्राइम ब्रांच ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जिसने ChatGPT की मदद से NEET का फर्जी पेपर बनाया और इंस्टाग्राम पर लोगों को बेचकर पैसे कमा रहा था।

इंदौर (मध्य प्रदेश): इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है, जिस पर NEET परीक्षा के फर्जी पेपर इंस्टाग्राम पर बेचकर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इस फर्जीवाड़े से करीब 30,000 रुपए कमाए।आरोपी की पहचान अक्षय मालवीय के तौर पर हुई है, जो लसूड़िया इलाके का रहने वाला है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फर्जी पेपर बेंचकर कमा डाले हजारों रुपए

क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी हर पेपर के लिए 50 से 100 रुपए लेता था। उसने करीब 22-25 लोगों को ये फर्जी पेपर बेचे और इस तरह 25,000 से 30,000 रुपए की कमाई की।

कौन है नीट का फर्जी पेपर बनाने वाला अक्षय?

DCP त्रिपाठी ने ANI को बताया, "अक्षय मालवीय नाम का एक शख्स, जो 12वीं पास है और लॉ फर्स्ट ईयर का छात्र है, उसने ChatGPT से NEET के फर्जी पेपर बनाए। उसने इंस्टाग्राम के जरिए करीब 22-23 लोगों को ये पेपर बेचे, जिसके लिए 50 से 100 रुपए लिए और लगभग 25-30 हजार रुपए कमाए। चूंकि उसके इस काम से लोगों में भ्रम फैला और उसने पैसे कमाने के लिए नकली पेपर बनाए, इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।"

 आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के इरादे से कंप्यूटर से जुड़े अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी और इसी दौरान मिली एक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारी ने यह भी साफ किया कि इस फर्जी पेपर का कल हुई NEET की असली परीक्षा के पेपर से कोई लेना-देना नहीं है।

21 जून हो संपन्न हुआ नीट री-एग्जाम

  • बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 के लिए बहु-प्रतीक्षित री-एग्जाम रविवार को देशभर के सेंटर्स और विदेश के 14 सेंटर्स पर संपन्न हुआ।
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 21 जून को भारत के 5,440 केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा दी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।