MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • एकतरफा प्यार में भाई की हत्या और मां पर हमला, फिर पिता ने उठाया ऐसा कदम कि सिहर उठा कलेजा

एकतरफा प्यार में भाई की हत्या और मां पर हमला, फिर पिता ने उठाया ऐसा कदम कि सिहर उठा कलेजा

इंदौर में एकतरफा प्यार ने दिया खौफनाक वारदात का मंजर। वेदांत ने विधि के घर घुसकर भाई विधान की हत्या और मां अनिता पर हमला किया। पुलिस ने 15 मिनट की समझाइश के बाद आरोपी को काबू में किया। परिवार ने एनकाउंटर की मांग की, पिता ने बेटे की आंखें दान कीं।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 28 2026, 09:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Indore Crime Update: गणतंत्र दिवस की रात एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक डरावनी घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक 24 साल का युवक वेदांत सिंह अपने एकतरफा प्यार में इतने पागल हो गया कि उसने युवती विधि के घर घुसकर उसका परिवार निशाना बना दिया। आरोपी वेदांत सिंह (24) चाकू लेकर युवती विधि के घर पहुंचा और पहले उसकी मां अनिता (46) पर तीन बार वार किया। फिर भाई विधान (20) की रक्षा करने के दौरान उसे सीने में चाकू मार दिया। सबसे इमोशनल पहलू इस घटना में ये सामने आया कि बेटे की हत्या और पत्नी के घायल होने के बाद लड़की के पिता ने अपने मृत बेटे की आंखें दान कर दीं, ताकि किसी और की जिंदगी में रोशनी आ पाए।

26
Image Credit : X

विधि के परिवार पर कैसे हुआ खौफनाक हमला?

रात लगभग 8:50 बजे वेदांत चाकू लेकर घर में घुसा और सीधे विधि पर हमला करने दौड़ा। मां अनिता ने बेटी की रक्षा के लिए हिम्मत दिखाई, लेकिन आरोपी ने उन पर भी वार किया। पड़ोसियों की मदद और विधि की चीख सुनकर घटनास्थल पर लोग आए। भाई विधान ने जब हस्तक्षेप किया, तो उसके सीने में गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान विधायक की मौत हो गई, जबकि मां अनिता को वेंटिलेटर पर रखा गया।

Related Articles

Related image1
MP Crime News: 5 साल के मासूम का सिर कलम! मां सामने बच्चे की हत्या, फिर जो हुआ वो था और खौफनाक
Related image2
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
36
Image Credit : X

पुलिस ने कैसे किया आरोपी को काबू में?

रात 9:20 बजे आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और खुद पर भी वार कर लिए। पुलिस करीब 15 मिनट तक समझाइश देने के बाद उसे काबू में ला पाई। डीसीपी जोन-1, कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, आरोपी पहले विधि के क्लिनिक में काम करता था, और उसके क्लिनिक बदलने के बावजूद डेढ़ साल से लगातार परेशान कर रहा था।

46
Image Credit : X

माफीनामा और 1-4-3 रु. ट्रांजेक्शन: क्या यह चेतावनी थी?

परिवार ने बताया कि दो दिन पहले ही थाने में शिकायत दी गई थी और पुलिस ने आरोपी से एकतरफा माफीनामा लिखवाया था। इसके बावजूद वेदांत रुक नहीं पाया और दिन में भी विधि को परेशान करने का प्रयास किया। यहां तक कि उसने 1, 4 और 3 रुपए के तीन छोटे ट्रांजेक्शन भी किए, जब विधि ने रिप्लाय नहीं किया, तो रात को उसने खौफनाक कदम उठाया।

56
Image Credit : X

परिवार का आक्रोश और न्याय की मांग

घटना के बाद विधि के परिवार और पड़ोसियों में गहरा आक्रोश है। वे आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। पिता देवेंद्र सिंह ने बेटे की मौत के बाद उसकी आंखें दान की हैं, जबकि अन्य अंग नहीं दे पाए। परिवार का कहना है कि वेदांत का यह लगातार उत्पीड़न और एकतरफा प्यार इतनी भयानक घटना का कारण बना।

66
Image Credit : X

एकतरफा प्यार के पीछे का सच क्या है?

वेदांत डेढ़ साल से विधि को परेशान कर रहा था। पहले उसने उसे परेशान न करने का माफीनामा भी थाने में लिखा था। इसके बावजूद, 26 जनवरी को उसने फिर मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, जिससे मामला और बिगड़ गया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
मध्य प्रदेश अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nancy Grewal News: कौन थीं नैंसी ग्रेवाल? पंजाब पर बेबाक राय रखने वाली यूट्यूबर का कनाडा में मर्डर
Recommended image2
Now Playing
Dubai Latest News: 'वतन वापस आकर बहुत खुश हूं, सरकार का शुक्रिया', लोगों ने क्या बताया...
Recommended image3
US‑इजराइल vs ईरान: युद्ध के 6वें दिन 1000 से ज्यादा मौतें और 5000 मिसाइलें, 20 युद्धपोत डूबे!
Recommended image4
10 बार मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी, हमेशा रहेगा पछतावा!
Recommended image5
वेस्ट एशिया वॉर: होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर MKD Vyom पर मिसाइल हमला, मुंबई के नाविक की मौत से कांदिवली में मातम
Related Stories
Recommended image1
MP Crime News: 5 साल के मासूम का सिर कलम! मां सामने बच्चे की हत्या, फिर जो हुआ वो था और खौफनाक
Recommended image2
MP Crime: डॉक्टर की बाहों में पत्नी को देख खौल उठा पति का खून! कर डाला खौफनाक कांड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved