Gujarat New DGP : गुजरात को मिला नया पुलिस बॉस, जानिए कौन हैं IPS अधिकारी IPS ज्ञानेंद्र सिंह मलिक?  गुजरात पुलिस में नई पारी की शुरुआत, क्या बदलेंगे हालात?

गांधीनगर (गुजरात): 1993 बैच के IPS अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को गुजरात का नया पुलिस चीफ बनाया गया है। मलिक अब तक अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर का पद संभाल रहे थे। गुजरात के गृह विभाग ने 6 जून को एक नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें राज्य का नया पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (DG & IGP) नियुक्त किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुजरात के नए डीजीपी को मिलेगी कितनी सैलरी

  • आधिकारिक आदेश के मुताबिक, मलिक की नियुक्ति खाली पड़े कैडर पद पर की गई है। उन्हें एपेक्स स्केल लेवल 17 के तहत 2,25,000 रुपये (फिक्स्ड) का वेतन मिलेगा। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
  • ज्ञानेंद्र सिंह मलिक गुजरात कैडर के 1993 बैच के अधिकारी हैं। राज्य के पुलिस प्रमुख के तौर पर अपनी इस नई जिम्मेदारी से पहले वह अहमदाबाद शहर के पुलिस कमिश्नर थे।

कौन हैं गुजरात के नए पुलिस बॉस

बता दें कि मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले पुलिस अफसर मलिक की छवि एक तेजतर्रार अफसर की है। उन्होंने अहमदाबाद सीपी रहते हुए अवैध बांग्लादेशियों के गढ़ बने चंडोला झील पर राज्य के सबसे बड़े अतिक्रमणरोधी अभियान की अगुवाई की थी। जिसका उन्होंने बुलडोजर एक्शन में पूरे चंडोला झील इलाके को खाली कराया गया था। इसके अलावा मलिक जब भरूच एसपी थे तो उन्होंने बाहुबली विधायक छोटू वसावा को अरेस्ट करने पर मजबूर कर दिया था। वह अहमदाबाद पुलिस आयुक्त बनने से पहले बीएसएफ की प्रतिनियुक्ति पर थे।

राज्य में युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंगलवार को गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग में नए भर्ती हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।

यह एक सांकेतिक कार्यक्रम था, जिसमें 21 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए। कुल मिलाकर, राज्य भर में 415 युवाओं को कृषि सहायक (Agriculture Assistants) के पद के लिए चुना गया है और उन्हें ईमेल के जरिए नियुक्ति पत्र भेजे गए हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी पाने वाले इन युवाओं से कहा कि वे किसानों को उर्वरकों (खाद) का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भरता के संदेश को आगे बढ़ाने की एक अहम जिम्मेदारी है।