MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • तेल संकट के बीच Iran का बड़ा दांव! Hormuz Strait में भारत सहित इन 5 खास दोस्तों को स्पेशल एंट्री

तेल संकट के बीच Iran का बड़ा दांव! Hormuz Strait में भारत सहित इन 5 खास दोस्तों को स्पेशल एंट्री

Global Energy Mystery: क्या ईरान की ‘दोस्त देशों’ की लिस्ट सिर्फ राहत है या किसी बड़े भू-राजनीतिक खेल की शुरुआत? होर्मुज़ जलडमरूमध्य में घटती आवाजाही, भारत को मिली छूट और तेल संकट का डर-क्या दुनिया एक बड़े एनर्जी शॉक की ओर बढ़ रही है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 26 2026, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Iran-India News: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरान ने कुछ देशों को “दोस्त” बताते हुए उनके जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की छूट दे दी है। इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल है। क्या ये राहत स्थायी है या सिर्फ एक रणनीतिक चाल?

27
Image Credit : X

किन देशों को मिली छूट और क्यों?

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा कि चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान जैसे “दोस्त देशों” के जहाजों को इस अहम जलमार्ग से गुजरने दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि इन देशों को फिलहाल ऊर्जा सप्लाई में कम बाधा आएगी। ईरान का यह कदम दिखाता है कि वह युद्ध के बीच भी अपने “स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स” को अलग तरीके से ट्रीट कर रहा है।

Related Articles

Related image1
Iran vs US War Update: ईरान ने US का प्रस्ताव ठुकराया, इन 5 शर्तों को माने बिना शांति से साफ इनकार
Related image2
Now Playing
Iran Israel US War : Donald Trump ने दे दिया 48 घंटे का फाइनल अल्टीमेटम! अब क्या करेगा ईरान?
37
Image Credit : X

क्या सच में बंद हो सकता है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है, जहां से लगभग 20% ग्लोबल तेल और LNG गुजरता है। लेकिन मौजूदा हालात में यहां जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है। पहले जहां रोज़ 120 जहाज गुजरते थे, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 5 रह गई है। यही वजह है कि दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

47
Image Credit : X

भारत के लिए क्या है बड़ा संकेत?

भारत के लिए यह खबर काफी अहम है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, और होर्मुज इसका प्रमुख रास्ता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लगातार ईरान से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया है कि भारतीय जहाज सुरक्षित गुजर सकें। सरकार ने यह भी साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है, और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

57
Image Credit : X

क्या अमेरिका से बातचीत से दूर जा रहा है ईरान?

ईरान ने एक तरफ जहां “दोस्त देशों” को राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ उसने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं कर रहा है। हालांकि, मध्यस्थों के जरिए कुछ प्रस्तावों पर विचार जरूर चल रहा है। ईरान का मानना है कि सीधी बातचीत का मतलब समझौता नहीं होता, और वह अपनी शर्तों पर ही फैसला करेगा।

67
Image Credit : X

क्या $200 प्रति बैरल तक पहुंच सकता है तेल?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बाधित रहता है, तो तेल की कीमतें $150 से $200 प्रति बैरल तक जा सकती हैं। पहले ही बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है, और यह स्थिति वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

77
Image Credit : X

“दोस्त देशों” की लिस्ट का असली मतलब क्या है?

ईरान का यह कदम सिर्फ राहत नहीं, बल्कि एक बड़ा रणनीतिक संदेश भी है। यह दिखाता है कि कौन उसके साथ है और कौन नहीं? इससे सहयोगी देशों को फायदा और विरोधियों पर दबाव और वैश्विक राजनीति में नई लाइन खींचने की कोशिश है। हालात बेहद नाजुक हैं। एक तरफ भारत जैसे देशों को राहत मिली है, दूसरी तरफ पूरी दुनिया ऊर्जा संकट के खतरे से जूझ रही है। फिलहाल इतना तय है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की “लाइफलाइन” बन चुका है… और यहां की हर हलचल सीधे आपके जेब पर असर डाल सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Big Breaking: आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 8 की मौत-20 घायल, आखिर कैसे भड़की लपटें?
Recommended image2
Iran vs US War Update: ईरान ने US का प्रस्ताव ठुकराया, इन 5 शर्तों को माने बिना शांति से साफ इनकार
Recommended image3
Bangladesh Ferry Accident: आंखों के सामने नदी में डूबी बस, 16 की मौत, कई लापता-खौफनाक मंजर का Video
Recommended image4
Today Weather: दिल्ली-नोएडा में बारिश, यूपी में कहीं राहत तो कहीं गर्मी, भोपाल-इंदौर में झुलसाएगी तपिश
Recommended image5
“भारत कोई दलाल देश नहीं है”- जयशंकर का ऐसा बयान, पाकिस्तान तक पहुंचा सीधा मैसेज
Related Stories
Recommended image1
Iran vs US War Update: ईरान ने US का प्रस्ताव ठुकराया, इन 5 शर्तों को माने बिना शांति से साफ इनकार
Recommended image2
Now Playing
Iran Israel US War : Donald Trump ने दे दिया 48 घंटे का फाइनल अल्टीमेटम! अब क्या करेगा ईरान?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved