Iran Seizes India-Bound Ship in Strait of Hormuz: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने भारत आ रहे जहाज समेत दो कार्गो शिप पर कब्जा कर लिया। गोलाबारी और ग्रेनेड हमले का वीडियो सामने आया है। इस घटना से वैश्विक व्यापार, तेल सप्लाई और भारत की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में शामिल Strait of Hormuz से एक खौफनाक वीडियो सामने आई है। भारत की ओर आ रहे एक व्यापारी जहाज पर ईरानी कमांडो ने फिल्मी अंदाज में हमला कर कब्जा कर लिया। फायरिंग, ग्रेनेड और तेज रफ्तार बोट्स के बीच हुए इस ऑपरेशन का वीडियो अब सामने आया है, जिसने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारत जा रहे जहाज पर अचानक हमला

जानकारी के मुताबिक, लाइबेरिया फ्लैग वाला कार्गो जहाज Epaminondas दुबई से गुजरात के Mundra Port की ओर जा रहा था। इसी दौरान ईरानी नौसेना ने उसे निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी सैनिकों ने स्पीडबोट से जहाज के करीब पहुंचकर फायरिंग की और ग्रेनेड भी फेंके। इस हमले में जहाज के ब्रिज यानी कमांड सेंटर को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें: Moradabad Horror: 'GYM मत जाओ' नहीं मानी पत्नी तो हैवान बना पति, हैरान कर देगा ये मामला

VIDEO में दिखा खौफनाक ऑपरेशन

ईरान द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नकाबपोश कमांडो तेज रफ्तार बोट्स से जहाज का पीछा करते हैं। इसके बाद वे सीढ़ी के सहारे जहाज पर चढ़ते हैं और हथियारों के बल पर उसे अपने कब्जे में ले लेते हैं। वीडियो में सैनिकों को जहाज के इंजन रूम तक तलाशी लेते और पूरे डेक पर नियंत्रण करते हुए दिखाया गया है। यह पूरा ऑपरेशन बेहद सुनियोजित और आक्रामक नजर आता है।

Scroll to load tweet…

दूसरे जहाज को भी बनाया निशाना

ईरान ने एक और जहाज MSC Francesca को भी अपने कब्जे में लिया। यह जहाज ईरान के तट से करीब 6 मील दूर था, जहां उस पर भी भारी फायरिंग की गई। दोनों जहाजों को बाद में ईरान की ओर ले जाया गया।

क्रू सुरक्षित, लेकिन बढ़ी चिंता

हालांकि इस हमले में किसी भी क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन जिस तरह से खुले समुद्र में फायरिंग और ग्रेनेड का इस्तेमाल हुआ, उसने वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह घटना दिखाती है कि Strait of Hormuz जैसे अहम मार्ग पर हालात कितने नाजुक हो चुके हैं।

क्यों अहम है यह मामला?

भारत के लिए यह घटना इसलिए गंभीर है क्योंकि उसका एक जहाज सीधे इस हमले का शिकार बना। ऐसे में आने वाले दिनों में कूटनीतिक स्तर पर इस मुद्दे पर बातचीत और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत को बताया ‘नरक का द्वार’ कहा - नागरिकता के लिए बच्चे पैदा कर अमेरिका आते हैं