- Home
- News
- रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...
रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...
शादी के सिर्फ़ 3 महीने बाद एक शाम की सैर अचानक खौफनाक हत्या में बदल गई। पत्नी ने प्रेमी को दिया इशारा, झाड़ियों से निकले हमलावर और कर डाला पति का खून। क्या यह सोनम-राज हनीमून मर्डर का रीरन है? साजिश के परत-दर-परत खुलासे पुलिस को भी चौंका रहे हैं।

हनीमून मर्डर का रीरन? जयपुर में शादी के 90 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश
Honeymoon Murder Case: राजस्थान के श्री गंगानगर में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने “पति-पत्नी” शब्द का मतलब ही डरा देने वाला बना दिया है। शादी को सिर्फ़ 90 दिन हुए थे। रोज़ की तरह डिनर के बाद शाम की सैर थी। अंधेरी सड़क, सुनसान रास्ता और एक इशारा, जिसने तीन लोगों को झाड़ियों से बाहर निकाल दिया। अगले कुछ मिनटों में लाठियां चलीं, गला घोंटा गया और भरोसे की वहीं हत्या कर दी गई।
घटना का सबसे खौफनाक पहलू क्या था?
सबसे खौफनाक बात-पत्नी वहीं खड़े होकर लूट का सीन रचा, बेहोशी का नाटक किया और पति के मरने तक इंतज़ार करती रही। पहली नज़र में यह लूट और हत्या लगा… लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी सोनम-राज रघुवंशी हनीमून मर्डर की डरावनी यादे ताजा होने लगीं। वही पैटर्न-शादी, पुराना प्रेमी, भरोसा और प्लान्ड कत्ल। सबुछ एकदम परफेक्ट लेकिन पुलिस को मिले एक ऐसे सुराग ने सारी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।
#WATCH श्री गंगानगर, राजस्थान: SP अमृता दूहन ने कहा, "31 जनवरी को एक परिवादी ने हमारे थाने में एक प्रकरण दर्ज कराया था जिसमें बताया गया था कि उसके भतीजे की रात को रोड पर जाते हुए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। हमने FIR दर्ज की...मौके पर जब जांच की… pic.twitter.com/LipkS3GICK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
रूटीन वॉक कैसे बन गई मौत की स्क्रिप्ट?
30 जनवरी की रात, 27 साल के आशीष कुमार अपनी पत्नी अंजलि के साथ रोज़ की तरह टहलने निकले। यह उनकी आम दिनचर्या थी। गांव के पास एक सुनसान जगह पर पहुंचते ही कहानी ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पुलिस के मुताबिक, अंजलि ने पहले से तय इशारा किया। झाड़ियों में छिपे थे उसका प्रेमी संजय और उसके दोस्त रोहित व सिद्धार्थ। कुछ ही सेकंड में आशीष पर लाठियों से हमला हुआ। जब वह बेहोश नहीं हुआ, तो मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
लूट का ड्रामा क्यों रचा गया?
हत्या को लूटपाट दिखाने के लिए अंजलि ने खुद आशीष का मोबाइल फोन और अपनी बालियां हमलावरों को दे दीं। इसके बाद वह वहीं लेट गई और बेहोश होने का नाटक करने लगी। रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आशीष को मृत घोषित कर दिया गया।
क्या यह शादी शुरू से ही एक मजबूरी थी?
जांच में सामने आया कि अंजलि का संजय के साथ 6-7 साल पुराना रिश्ता था, जिसकी जानकारी परिवार को भी थी। इसके बावजूद, 30 अक्टूबर को अरेंज मैरिज में उसकी शादी आशीष से कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अंजलि शादी से खुश नहीं थी। वह श्री गंगानगर में MA करना चाहती थी, ताकि संजय के करीब रह सके। आशीष ने इसका विरोध किया और यहीं से नफरत ने साज़िश का रूप ले लिया।
हत्या की प्लानिंग कब और कैसे हुई?
जांचकर्ताओं के मुताबिक, हत्या से 16 दिन पहले अंजलि और संजय सादुलशहर में मिले। वहीं आशीष को मारने की पूरी योजना तैयार की गई। शुरुआत में मामला लूट-हत्या जैसा लगा, लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड, अंजलि के बयानों में विरोधाभास और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई खोल दी। फिलहाल पुलिस ने अंजलि, संजय, रोहित और सिद्धार्थ-चारों को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार सदमे में है। अंजलि के चाचा ने कहा, “अगर हमें ज़रा भी अंदेशा होता, तो यह शादी कभी नहीं होने देते।”
नया केस, पुरानी याद-सोनम-राज रघुवंशी मर्डर से क्या कनेक्शन?
यह मामला लोगों को मई 2025 के सोनम-राज रघुवंशी हनीमून मर्डर की याद दिला रहा है। उस केस में भी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हनीमून के दौरान मरवाया और हादसा दिखाने की कोशिश की। राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में की गई थी, शव खाई में फेंका गया और मोबाइल बंद कर दिया गया-ठीक वैसे ही जैसे भरोसे का कत्ल।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

