Abhijeet Dipke latest news : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक के बाद अब अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। लेकिन पहले ही दिन एक महिला ने उन पर स्याही फेंकी और उनको मारने के लिए हमला कर दिया।

दिल्ली के जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कर दिया है। अब उनकी जगह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मोर्चा संभालते हुए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का ऐलान कर दिया है। आज 18 जुलाई से उनकी भूख हड़ताल भी शुरू हो गई है। लेकिन पहले ही दिन उन पर एक महिला ने हमला करते हुए चेहरे पर स्याही फेंक दी। साथ ही उनको मारने की भी कोशिश की।

अभिजीत दिपके के हमले का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर महिला का अभिजीत पर हमला करने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अचानक से एक महिला दिपके के पास पहुंची और उनके मुंह पर इंक फेंक दिया। इतना ही नहीं उनको थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद सीजेआई के साथियों ने युवती के हाथ पकड़ते हुए अलग कर दिया।

Scroll to load tweet…

अभिजीत दिपके पर हमला करने वाली महिला कौन?

बता दें कि युवती ने यह महला अभीजित पर उस वक्त किया जब वह अभिजीत अपने समर्थकों के बीच थे। वह दिल्ली पुलिस के द्वारा सोनम वांगचुक को ले जाने के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान आरोप है कि महिला ने पहले उन पर स्याही फेंकी फिर उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला करने वाली महिला कौन है? उसने अभिजीत पर किस बात को लेकर अटैक किया है। वह कौन सी बात से उनसे नाराज है? 

जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को बिगड़ती तबीयत को देखते हुए शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से जबरन उठाकर ले गई। जहां उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मोर्चा संभालते हुए जंतर-मंतर पर अनशन शुरू कर दिया है।