Jhansi News : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक होटल के अंदर एक महिला की 5 सेकंड के अंदर मौत हो गई। दुखद बात यह है कि उसकी 4 महीने पहले ही शादी हुई थी, मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि वह दुनिया छोड़कर चली गई।

उत्तर प्रदेश, झांसी जिला से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक होटल में कमरे के गेट पर अचानक एक नवविवाहिता महिला जमीन पर गिरी और महज 5 सेकंड के अंदर मौत हो गई। पति ने जब तक उसे गोद में उठाया तब तक उसकी सांसे टूट चुकी थीं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन युवती के पिता ने बेटी की जान जाने के पीछे चौंकाने वाला सच बताया है। बता दें कि मृतका मुस्कान शादी 4 महीना पहले हुई थी।

गेट पर खड़े खड़े 5 सेकंड में गई मौत

झासी पुलिस की जांच के मुताबिक, मृतका अपने पति नीलेश के साथ होटल पहुंची थी। शनिवार को होटल में कमरा बुक करके रुके थे। अगले दिन चेकआउट की तैयारी कर रहे थे। तभी कमरे के दरवाजे पर खड़ी पत्नी अचानक पीछे की तरफ सिर के बल गिर पड़ी, जिससे उसका सिर फट गया। आनन फानन में पति ने महिला को उठाया और मदद के लिए चिल्लाता रहा। किसी तरह उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुखद बात यह है कि अभी मुस्कान के हाथों की मेंहदी का रंग भी अभी उतरा नहीं था कि वह दुनिया छोड़कर चली गई।

पिता ने लगाए चौकाने वाले आरोप

वहीं इस पूरे मामले में पिता का आरोप है कि पति नीलेश उसे मौसी के घर ले जाने की बात कहकर लाया था, लेकिन होटल लेकर पहुंच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पिता ने 4 महीने पहले धूमधाम से उसे विदा किया था, उसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया।

MP ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर है पति

बता दें कि निलेश मध्य प्रदेश के विदिशा का रहने वाला है। MP ग्रामीण बैंक में सोसाइटी मैनेजर के पद पर तैनात है। दोनों क्वलिटी टाइम बिताने के लिए घर से निकले थे। इसके लिए वह होटल ऋषभ में ठहरे हुए थे। लेकिन मुस्कान के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर इस मामले को और संदिग्ध बना दिया है।

Scroll to load tweet…