
रात में हुआ अपहरण, 7 घंटे बाद पुलिस ने पलट दिया पूरा खेल! झांसी में 2 गिरफ्तार
दिनांक 06 सितंबर को रात्रि लगभग 10:45 बजे थाना सीपरी बाजार पुलिस को UP-112 के माध्यम से विकास नामक व्यक्ति के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपरी बाजार पुलिस ने मात्र 7 घंटों के भीतर अपहृत विकास गुप्ता को सकुशल बरामद कर लिया है। प्रकरण में त्वरित एक्शन लेते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों—विनय यादव और रवि यादव—को घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी व विवाद के कारण यह घटना सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. झाँसी पुलिस इस प्रकार के अपराध के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखेगी।