Jairam Mahato Hunger Strike : झारखंड में पेपर लीक और भर्ती गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन जारी है। इसी बीच अब विधायक जयराम महतो छात्रों के समर्थन में विधानसभा परिसर में निर्जला उपवास पर बैठे हैं।
रांची (झारखंड): झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। भूख हड़ताल का आज 16वां दिन है। वहीं 8 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत ज्यादा बिगड गई। डॉक्टरों की देखरेख में स्लाइन के जरिए उनका इलाज किया रहा है। इसी बीच JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो भी छात्रों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं।
कौन हैं JMM विधायक जयराम
- बता दें कि जयराम गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। जिन्होंने नवंबर 2024 में जेएमएम (JMM) सरकार की मौजूदा मंत्री बेबी देवी को हराकर विधानसभा का चुनाव जीता है। जिन्हें झारखंड की राजनीति में 'टाइगर जयराम' नाम से जाना जाता है।
- झारखंड की राजनीति में वे 'टाइगर जयराम' नाम से बेहद लोकप्रिय हैं। नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने जेएमएम (JMM) सरकार की मौजूदा मंत्री बेबी देवी को हराकर विधानसभा का सफर तय किया। वह खुद की पार्टी 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' (JLKM) के विधायक हैं।
- जयराम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक हैं। जिसको पहले 'झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति' (JBKSS) के नाम से जाना जाता था। उनकी पार्टी ने 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था। खुद जयराम खुद दो सीटों (डुमरी और बेरमो) से लड़े, हालांकि वह डुमरी सीट ही जीत सके थे। उन्हें झारखंड का सबसे गरीब विधायक भी कहा जाता है। क्योंकि उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास बहुत ही सीमित संपत्ति है।
- झारखंड के कद्दावर कुर्मी (महतो) वोट बैंक और युवाओं के बीच भारी लोकप्रियता हासिल की।
विधायक ने सरकार और अधिकारियों को दी थी चेतावनी
विधायक जयराम कुमार महतो ने गुरुवार को राज्य सरकार से तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बात नहीं की तो "कुछ अनहोनी हो जाएगी"। विधायक ने प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे अपील की थी कि तत्काल बातचीत के जरिए इस संकट को टाला जाए।उन्होंने कहा, "मैं राज्य सरकार से अपील करना चाहूंगा और मैंने सीएम से भी कहा है कि जल्द से जल्द बातचीत करें। देवेंद्र नाथ महतो और उनके साथी महेंद्र जी और अन्य की हालत बिगड़ रही है। कृपया बातचीत करें, वरना कुछ अनहोनी हो जाएगी।"


