MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • “दरवाजा खोला तो पत्नी दो लड़कों के साथ मिली” 4 महीने बाद लव मैरिज बनी मौत की वजह

“दरवाजा खोला तो पत्नी दो लड़कों के साथ मिली” 4 महीने बाद लव मैरिज बनी मौत की वजह

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। ऑटो चालक पति ने शक और घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और जुर्म कबूल किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 18 2026, 05:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@askshivanisahu

कानपुर में रिश्ते का खूनी अंजाम: चार महीने की शादी, शक, झगड़ा और फिर हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों पर भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। प्यार से शुरू हुई एक शादी चार महीने में ही खून और थाने की चौखट तक पहुंच गई। एक ऑटो चालक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी का दावा है कि उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालात में देख लिया था, जिसके बाद उसका गुस्सा काबू से बाहर हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@askshivanisahu

लव मैरिज, परिवार की नाराजगी और किराए का कमरा

आरोपी पति सचिन मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला है। करीब चार महीने पहले उसने श्वेता सिंह से प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए कोर्ट मैरिज के बाद दंपति कानपुर के महाराजपुर इलाके में किराए के कमरे में रहने लगे। सचिन ऑटो चलाकर घर का खर्च उठाता था और दोनों की नई जिंदगी की शुरुआत यहीं से हुई थी।

पुलिस को दिए बयान में सचिन ने बताया कि वारदात वाली रात उसने पत्नी से कहा था कि वह दोस्तों के साथ पार्टी में रहेगा और घर नहीं आएगा। लेकिन मन में शक था, इसलिए वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक कमरे पर पहुंच गया। सचिन का आरोप है कि जैसे ही उसने दरवाजा खोला, वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

Related Articles

Related image1
नीले बक्से से टपका पानी और बदबू, झांसी में खुला दिल दहला देने वाला मर्डर केस
Related image2
Now Playing
माघ मेला में हंगामा: पुलिस ने साधु को पीटा, शंकराचार्य का स्नान टला!
35
Image Credit : Getty

कमरे में मौजूद थे दो युवक, बढ़ा विवाद

सचिन का दावा है कि उसकी पत्नी कमरे में दो लड़कों के साथ थी और हालात आपत्तिजनक थे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान श्वेता ने भी सचिन का साथ देने के बजाय उन लड़कों का पक्ष लिया और उसे धमकाया। शोर-शराबे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले गई, जिसके बाद मामला कुछ देर के लिए शांत हो गया।

45
Image Credit : Getty

घर लौटने के बाद बिगड़े हालात

पुलिस के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर से झगड़ा शुरू हुआ। सचिन के अनुसार, श्वेता ने उन लड़कों के साथ रहने की बात कही, जिससे वह बुरी तरह भड़क गया। गुस्से और भावनात्मक उथल-पुथल में सचिन ने श्वेता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

55
Image Credit : Asianet News

हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

वारदात के बाद सचिन मौके से भागा नहीं। वह सीधे थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जब उसके साथ कमरे पर पहुंची, तो श्वेता का शव कंबल में लिपटा मिला। सूचना मिलते ही एसीपी और एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आज नदियों में ज्यादा पानी, कल बूंद-बूंद को तरस सकता है भारत? हिमालय से आया बड़ा अलर्ट
Recommended image2
दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे अचानक बंद क्यों? कालिंदीकुंज में फिर 2 घंटे का जाम!
Recommended image3
Now Playing
Ganesh Chaturthi: 'राज ठाकरे के घर परिवार संग पहुंचे उद्धव ठाकरे, भाई ने भाई को लगाया गले!
Recommended image4
Now Playing
बच्चे से बुलाया बाहर और...दिल्ली में Gym Trainer को गोलियों से भूना-चाचा ने बताई 20 गोली की कहानी
Recommended image5
कौन है गुरुग्राम की वायरल हिट एंड रन कार का मालिक? सेना में तैनात मनीष का आया नाम, बताई पूरी कहानी
Related Stories
Recommended image1
नीले बक्से से टपका पानी और बदबू, झांसी में खुला दिल दहला देने वाला मर्डर केस
Recommended image2
Now Playing
माघ मेला में हंगामा: पुलिस ने साधु को पीटा, शंकराचार्य का स्नान टला!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved