Kanpur Doctor Suicide Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बड़े और सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह ने सुसाइड कर लिया। रात दो बजे रिवाल्वर निकाली और सीने पर गोली चला दी। तो आइए जानते हैं पिता से जानते हैं बेटे की कहानी
कानपुर में एक सरकारी डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। डॉक्टर की पहचान 38 वर्षीय संदीप सिंह के रूप में हुई है। वह सर्जन थे और कानपुर देहात में तैनात थे। घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट की है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं उनके बुजुर्ग माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 6 महीने की मासूम बेटी को तो यह भी पता नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची पत्नी
- जानकारी के मुताबिक, रात में गोली चलने की आवाज सुनकर डॉक्टर की पत्नी कंचन कमरे में पहुंचीं। वहां संदीप जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। परिवार के लोग उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
माता-पिता से अलग रहते थे डॉक्टर
- डॉ. संदीप सिंह मूल रूप से लाल बंगला के परदेवनपुरवा के रहने वाले थे। उनके पिता राज बहादुर सिंह हैं। संदीप चार भाइयों में से एक थे। परिवार के मुताबिक, उनके एक बड़े भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई की हिट एंड रन की घटना में जान गई थी।
- संदीप अपनी पत्नी कंचन, 5 साल की बेटी और 6 महीने के बेटे के साथ निराला नगर के ब्लॉसम अपार्टमेंट में रहते थे। उनके माता-पिता और छोटा भाई विक्रम अलग रहते हैं।
तीन साल पहले की थी दूसरी शादी
परिवार के मुताबिक, संदीप ने करीब तीन साल पहले कासगंज की रहने वाली कंचन से दूसरी शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। संदीप का पहली पत्नी से करीब चार साल पहले तलाक हो चुका था। पहली पत्नी से उनकी 5 साल की बेटी है।
रविवार रात पत्नी से हुआ था विवाद
- संदीप के पिता राज बहादुर ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही संदीप और कंचन के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते थे। परिवार के लोग दोनों को समझाकर मामला शांत कराते थे।
- पिता के मुताबिक, रविवार देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने खुद को गोली मार ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


