मथुरा- वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण की सुसाइड से हड़कंप मचा हुया है। गुरूवार शाम उन्होंने आश्रम की 4थी मंजिल से कूदकर मौत को गले लगा लिया। तो आइए जानते हैं वह कौन थे, क्या करते थे, और क्यों सुसाइड किया?

मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां करोड़ों लोगों के गुरू और देश के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य ने सुसाइड कर लिया। मृतक बाबा की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। जिन्होंने गुरूवार शाम चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि वह छत पर गए और कुछ देर वहां शांत होकर बैठे। इसके बाद छलांग लगा दी।

कौन हैं प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण?

बता दें कि मृतक रसिक दुलारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। जिनका माता-पिता दिया हुआ नाम दीपक लोथी था। लेकिन साधु बनने के बाद उनका नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख दिया। वह 2 साल पहले अपना घर और परिवार छोड़कर वृंदावन आए थे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंदजी से दीक्षा लेकर उनको अपना गुरू बनाया था।

क्या काम करते थे रसिक दुलारी

बताया जाता है कि रसिक दुलारी को आश्रम में सेवा से जोड़ा गया था। वह यहां पर बिजली का काम जानते थे। वह गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल पर थे। बता दें कि इसी बिल्डिंग में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े 50 शिष्य भी रहते हैं।

आखिर किस बात से परेशान थे रसिक दुलारी शरण

मथुरा पुलिस के मुताबिक यह सुसाइड का मामला वाराह घाट इलाके की गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग का है। जो कि प्रेमानंदजी के पुराने आश्रम केली कुंज से 500 मीटर दूर है। शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। रसिक दुलारी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अभी तक यह पता नहीं पाया है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम किस वजय से उठाया। आखिर ऐसी क्या बात थी कि उनको सुसाइड ही करना पड़ा। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हड़कंप

मथुरा-वृंदावन में रसिक दुलारी शरण के सुसाइड मामले से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम में यही चर्चा हो रही है कि आखिर क्यों और किस वजह से दुखी थे रसिक दुलारी शरण। फिलहाल उनके गुरू भाई और आश्रम की तरफ से उनकी मौत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस उनके मोबाइल डेटा और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही उनके कमरे की तलाश भी की जा रही है।