उज्जैन के रामघाट पर Nazia Khan ने किया तर्पण, कहा- 'दिल भारी था, आज थोड़ा हल्का हुआ'

Share this Video

सर्व पितृ अमावस्या पर सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया खान उज्जैन के रामघाट पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और श्राद्ध किया। नाजिया खान ने कहा कि उन्होंने अपने खानदान में बकरीद के अवसर पर कुर्बान किए गए जानवरों की मुक्ति की कामना के लिए भी विशेष पूजा कराई। उनके मुताबिक, इस पूजा से उन्हें भावनात्मक सुकून मिला। उन्होंने पाकिस्तान और अन्य जगहों से धमकियां मिलने का दावा भी किया और कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने शाही मस्जिद से जुड़े विवाद और मुस्लिम समाज के गरबा-डांडिया में शामिल होने को लेकर भी अपनी राय रखी।

Related Video