Kanpur Kidney Racket  : उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर किडनी कांड के मुख्य आरोपी डॉ. अफ़ज़ल के सबसे बड़े राजदार यानि करीबी परवेज सैफी को गिरफ्तार किया है। जिसने होटल में नोटों के ढेर पर सोते हुए वीडियो बनाया था। 

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित किडनी कांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आज रावतपुर पुलिस ने स्कैम के एक और शातिर अपराधी परवेज सैफी को गिरफ्तार किया है। जिसने इस केस के मास्टरमाइंड डॉ. अफजल के साथ नोटों के ढेर पर सोते हुए वीडियो बनाया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए भी वरामद किए हैं, जो किडनी की खरीद-फरोख्त कर कमाए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परवेज सैफी को पुलिस ने ऐसा पकड़ा

दरअसल, पुलिस ने इस किडनी कांड के आरोपी परवेज सैफी को मंगलवार रात रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सैफी के पास से एक झोले में 10 लाख रुपए और कई जरूरी दस्तवेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीक्रेस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया और आरोपी के अड्डे पर दबिश दी। टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर फरार आरोपी को धर दबोचा।

कौन है कानपुर किडनी कांड का आरोपी परवेज सैफी

परवेज सैफी इस किडनी कांड के मुख्य आरोपी डॉ. अफजल का सबसे करीब का आदमी है। उसे हर राज पता हैं। वह हर वक्त अफजल के साथ रहता था। इतना ही नहीं वही डॉक्टर को शहर के अलग-अलग ठिकानों पर लाने-ले जाने और सौदेबाजी के पैसों को ठिकाने लगाने की पूरी प्लानिंग करता था।

कानपुर के किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट से यूपी में हड़कंप

बता दें कि कानपुर के किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट से मेडिकल विभाग से लेकर लोकल पुलिस- प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार के सख्त आदेश के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां रैकेड में शामिल डॉक्टरों और दलालों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ के दौरान इस रैकेट से जुड़े कई और बड़े चेहरों से पर्दा उठ सकता है। यानि इस कांड में कई चौंकाने वाले नामों का भी खुलासा हो सकता है।