MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Kanpur Gangrape: 2 घंटे तक 14 वर्षीय छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप, घर के बाहर फेंका

Kanpur Gangrape: 2 घंटे तक 14 वर्षीय छात्रा से स्कॉर्पियो में गैंगरेप, घर के बाहर फेंका

कानपुर के सचेंडी इलाके में 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। परिवार ने पुलिसकर्मी की संलिप्तता और एफआईआर दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 07 2026, 10:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

नाबालिग छात्रा का अपहरण और गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी का नाम

कानपुर की सड़कों पर सोमवार की रात सामान्य दिख रही थी। लेकिन सचेंडी थाना क्षेत्र में उस रात एक ऐसी घटना घट रही थी, जिसने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया। एक 14 वर्षीय छात्रा अपहरण, बंधन और दरिंदगी की शिकार बन रही थी, जबकि चारों ओर शांत अंधेरा था। किसी ने कुछ नहीं देखा, किसी ने कुछ नहीं सुना, और वही खामोशी अगले दिन सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरी।

26
Image Credit : X

स्कॉर्पियो में जबरन उठाकर ले गए आरोपी

मामला सोमवार, 5 जनवरी रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। छात्रा ने शिकायत में कहा कि जैसे ही वह घर से बाहर निकली, स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया। पीड़िता का दावा है कि उनमें से एक पुलिसकर्मी था।

आरोपियों ने उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर कार के भीतर ही उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा के मुताबिक यह अत्याचार करीब दो घंटे तक चला। जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

Related Articles

Related image1
उत्तर प्रदेश में संपत्ति और किराया नियम बदले, आम जनता को मिला सीधा फायदा
Related image2
Big Update : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! जनवरी में उड़ानें शुरू?
36
Image Credit : Asianet News

घर के बाहर बदहवास मिली बच्ची, डायल-112 भी बेअसर

रात करीब 12 बजे छात्रा का भाई घर लौट रहा था, तभी उसने अपनी बहन को बाहर अचेतावस्था में पड़ा देखा। होश में आने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई और परिवार ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

पुलिस आई और परिवार को भीमसेन चौकी ले गई। लेकिन परिवार का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने बताया कि एक आरोपी पुलिसकर्मी है, पुलिस ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया और उन्हें चौकी से बाहर कर दिया गया।

46
Image Credit : Getty

पुलिस की चुप्पी से टूट गया भरोसा

परिवार के अनुसार पुलिस ने न तो तुरंत एफआईआर की, न मेडिकल कराया और न ही मौके पर कार्रवाई की। अगले दिन यानी 6 जनवरी को परिवार अधिकारियों के पास पहुंचा, तभी जाकर एफ़आईआर दर्ज हुई, लेकिन अज्ञात आरोपियों के नाम पर। परिवार का कहना है कि जिन आरोपियों के नाम उन्होंने दिए, उन्हें एफआईआर से हटाया गया, जिससे उनका गुस्सा और अविश्वास बढ़ गया है।

56
Image Credit : Asianet News

पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया, रिपोर्ट का इंतजार

मेडिकल परीक्षण हो चुका है। रिपोर्ट आने के बाद मामले को आगे बढ़ाया जाएगा। कानपुर पुलिस का कहना है कि

  • दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज है
  • आरोपियों की पहचान जल्द कर गिरफ्तारी की जाएगी
  • यदि पुलिसकर्मी की संलिप्तता साबित हुई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
  • जांच पूरी पारदर्शिता से होगी
66
Image Credit : X

सवालों के घेरे में पुलिस, न्याय की उम्मीद में परिवार

परिवार अब पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि न्याय की मांग कर रहा है। पीड़िता की आयु, आरोपियों की कथित पहचान और पुलिस की शुरुआती उदासीनता, इन सभी पहलुओं ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

कानपुर एक बार फिर ऐसी घटना का साक्षी बना है, जहां अपराध से ज्यादा चिंता उन संस्थाओं की जिम्मेदारी पर है जिनका काम सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran Tension: तो क्या 10 दिन बाद ईरान पर हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप ने क्यों कही 'बुरे नतीजे' वाली बात
Recommended image2
UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
Recommended image3
Hindu Population: दुनिया के टॉप 6 देश जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं, रैंक में कहां है पाकिस्तान?
Recommended image4
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल
Recommended image5
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा
Related Stories
Recommended image1
उत्तर प्रदेश में संपत्ति और किराया नियम बदले, आम जनता को मिला सीधा फायदा
Recommended image2
Big Update : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! जनवरी में उड़ानें शुरू?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved