MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Big Update : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! जनवरी में उड़ानें शुरू?

Big Update : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म! जनवरी में उड़ानें शुरू?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बीसीएएस निरीक्षण लगभग पूरा हो चुका है और सुरक्षा मंजूरी के बाद उद्घाटन की तारीख तय की जाएगी। जनवरी में उड़ान संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 07 2026, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@CMOfficeUP

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जल्द मिलेगा एयरोड्रम लाइसेंस, अंतिम चरण में प्रक्रिया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान भले ही अभी आसमान में न दिखे, लेकिन जमीन पर तैयारियां आखिरी मोड़ पर पहुंच चुकी हैं। लंबे समय से जेवर एयरपोर्ट को लेकर चल रही उम्मीदों को अब अंजाम मिलता दिखाई दे रहा है। बड़ी खबर यह है कि एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है और प्रक्रिया अंतिम स्टेज में प्रवेश कर गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X@jewar_airport

सुरक्षा ब्यूरो की हाई-लेवल टीम ने किया गहन निरीक्षण

हाल ही में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) की एक उच्चस्तरीय टीम ने एयरपोर्ट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान वह सिर्फ टर्मिनल इमारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि रनवे, कार्गो एरिया, फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन रिस्पॉन्स मैकेनिज्म, सीआईएसएफ तैनाती, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और पूरे CCTV नेटवर्क की सूक्ष्म जांच की गई।

टीम को अधिकांश बिंदुओं पर संतोषजनक प्रगति मिली। हालांकि यात्री टर्मिनल के अंदर कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण, स्टाफ प्रशिक्षण से जुड़े औपचारिक कदम और कुछ प्रक्रियागत दस्तावेज अपडेट करने की सिफारिश की गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन को इन्हें तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Related image1
चार दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी ठप! हड़ताल और छुट्टियों से बढ़ी ग्राहकों की परेशानी
Related image2
मोदी-शाह के खिलाफ नारे, वायरल वीडियो के बाद JNU विवाद में कूदे तेज प्रताप यादव
35
Image Credit : Asianet News

DGCA की हरी झंडी का इंतजार

BCAS द्वारा फाइनल सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलते ही डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर सकेगा। यह किसी भी एयरपोर्ट के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुमोदन होता है, जिसके बिना वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन संभव नहीं। सूत्र बताते हैं कि DGCA पहले ही रनवे, नेविगेशन सिस्टम, सिविल वर्क और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा कर चुका है। अब सिर्फ सुरक्षा मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

45
Image Credit : X@NIAirport

एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा

साइट से आ रही रिपोर्ट बताती हैं कि यात्रियों और उड़ान संचालन के लिए आवश्यक सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।

  • रनवे और एटीसी टॉवर तैयार
  • टर्मिनल और कार्गो टर्मिनल अंतिम रूप में
  • पार्किंग और आंतरिक सड़क कनेक्टिविटी पूर्ण
  • यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर-बुलंदशहर मार्ग से सहज कनेक्शन
  • विशेष कार्गो विलेज कॉरिडोर तैयार
55
Image Credit : Asianet News

जनवरी में उद्घाटन की उम्मीद

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही संकेत दे चुके हैं कि एयरपोर्ट का उद्घाटन जनवरी माह में किया जा सकता है। अभी तारीख आधिकारिक नहीं है, लेकिन लाइसेंस प्रक्रिया की गति देखकर साफ है कि उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे ही अंतिम मंजूरी मिलती है, उद्घाटन की तारीख केंद्र और राज्य स्तर पर घोषित कर दी जाएगी।

कुल मिलाकर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपनी मंजिल से कुछ ही कदम दूर है। सुरक्षा अनुमोदन और एयरोड्रम लाइसेंस की अंतिम मुहर लगते ही घरेलू और कार्गो उड़ानें शुरू हो सकेंगी। सरकार, एयरपोर्ट प्रबंधन और प्रशासन की कोशिश है कि सभी मानकों का पालन करते हुए जल्द ही देश को एक और विश्वस्तरीय हवाई कनेक्टिविटी केंद्र सौंप दिया जाए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Beijing से Washington तक हलचल, Hormuz में संकट! दुनिया में बढ़ी बेचैनी, 26 अगस्त की बड़ी खबरें
Recommended image2
Operation Sindoor: पाकिस्तान को सबक सिखाने का फैसला कैसे हुआ? ऑपरेशन सिंदूर पर जनरल चौहान का बड़ा खुलासा
Recommended image3
Tamil Nadu Buses: तमिलनाडु की सड़कों पर उतरीं 250 नई बसें, 130 इलेक्ट्रिक! महिलाओं को भी मिलेगा बड़ा फायदा
Recommended image4
Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती व्यवस्था पर फिर बवाल! देवेंद्र महतो की यात्रा में उमड़ा युवाओं का हुजूम
Recommended image5
Kiren Rijiju: पवन खेड़ा के 'अशोभनीय' कमेंट पर भड़के रिजिजू, बोले- 'मैं तो पैदाइशी खिलाड़ी हूं'
Related Stories
Recommended image1
चार दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी ठप! हड़ताल और छुट्टियों से बढ़ी ग्राहकों की परेशानी
Recommended image2
मोदी-शाह के खिलाफ नारे, वायरल वीडियो के बाद JNU विवाद में कूदे तेज प्रताप यादव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved