MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • UP Crime Shock: 48 वर्षीय शख्स ने जुड़वा बेटियों का गला काटकर मारा, फिर पुलिस को दी खुद सूचना

UP Crime Shock: 48 वर्षीय शख्स ने जुड़वा बेटियों का गला काटकर मारा, फिर पुलिस को दी खुद सूचना

Uttar Pradesh Crime News: कानपुर (UP) में 48 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला घरेलू विवाद, डिप्रेशन और शक से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच जारी है। 

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Apr 19 2026, 02:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 48 वर्षीय शशि रंजन मिश्रा, जो पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं, पर आरोप है कि उसने अपने ही फ्लैट में अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर स्वीकार किया कि उसने अपनी बेटियों को मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ हालत में बरामद किए।

26
Image Credit : X

अंदरूनी तनाव, शक और मानसिक अस्थिरता की परतें

पुलिस जांच में सामने आया है कि शशि रंजन मिश्रा लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसकी पत्नी रेशमा ने आरोप लगाया है कि वह अत्यधिक शक करता था और उसे लगातार नियंत्रण में रखने की कोशिश करता था। परिवार के अनुसार, आरोपी ने घर में कई CCTV कैमरे भी लगवा रखे थे और पत्नी को बच्चों के मामलों में भी सीमित पहुंच दी गई थी। बताया गया है कि उन्हें अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिससे घरेलू तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

Update -
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां ने आरोपी पति के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
#KanpurNews#CrimeNews#DoubleMurderhttps://t.co/8bOpM4luoMpic.twitter.com/yrJSIO9wFw

— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 19, 2026

Related Articles

Related image1
Uttam Nagar Murder Case: कौन है तरुण कुमार? जिसके इंसाफ के लिए दिल्ली में हो गया UP वाला एक्शन!
Related image2
Deepak Gupta Murder Case: सीएम योगी ने परिवार से की मुलाकात, दिया 5 लाख रुपये का चेक
36
Image Credit : X

वारदात से पहले की रात: सामान्य दिखने वाली शाम, असामान्य अंत

परिवार के मुताबिक, शनिवार रात सब कुछ सामान्य लग रहा था। खाना खाने के बाद शशि अपनी बेटियों को सुलाने ले गया। देर रात करीब 2:30 बजे वह एक बच्ची को वॉशरूम ले गए और फिर वापस कमरे में चले गया। इसके कुछ घंटों बाद, उन्होंने पुलिस की इमरजेंसी सेवा पर कॉल किया और हत्या की सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दोनों बच्चियां मृत अवस्था में पाई गईं।

दिनांक 19.04.2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौबस्ता क्षेत्रान्तर्गत त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिग जुड़वा पुत्रियों उम्र करीब (11 वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ… pic.twitter.com/C9JHmqhYLR

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) April 19, 2026

46
Image Credit : X

पुलिस जांच तेज, आरोपी हिरासत में

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य इस अपराध में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा था।

#UttarPradesh: In #Kanpur, medicine business man Shashi Ranjan Mishra strangled his two 11-year-old twin daughters to death. Police arrested the accused father. The reasons for the killings are not yet clear. pic.twitter.com/aSEFMhx4u1

— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 19, 2026

56
Image Credit : X

12 साल पहले हुई थी शशि रंजन और रेशमा की शादी

रेशमा, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, कानपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए शशि से मिली थी। शशि रंजन मिश्रा बिहार का रहने वाला है। उन दोनों की शादी 2014 में हुई थी। पुलिस के मुताबिक, उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है और वह अक्सर उससे कहता था कि उसे अपने बेटे के साथ रहना चाहिए, और वह बेटियों की देखभाल करेगा।

Update - 
यूपी- कानपुर में शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धी-सिद्धी की गला काटकर हत्या कर दी. 
रेशमा ने हत्यारे पिता के लिए फांसी की सजा की मांग की है. #Kanpur#Breaking#Kanpurcrime#Kanpurpolicehttps://t.co/8bOpM4luoMpic.twitter.com/383IKH6G0D

— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 19, 2026

66
Image Credit : X

पुलिस को मिले दोनो बेटियों के गला कटे हुए शव

रेशमा ने बताया कि फ्लैट पर पहुंचने पर, पुलिस ने दोनों लड़कियों को खून से लथपथ पाया और उनके गले कटे हुए थे, जबकि शशि अंदर ही मौजूद था। रेशमा, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, कानपुर में एक ब्यूटी पार्लर में काम करते हुए शशि से मिली थी। उनकी शादी 2014 में हुई थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ग्लोबल क्राइसिस का बड़ा असर: LPG की खपत 13% घटी, भारत में सप्लाई पर असर
Recommended image2
Now Playing
Manipur Violence: Manipur में फिर भड़की आग! महिलाओं के जुलूस पर हिंसा, आंसू गैस के गोले!
Recommended image3
Now Playing
West Bengal Elections 2026: पीएम मोदी के शानदार स्वागत को तैयार पश्चिम बंगाल के लोग
Recommended image4
MP के आलीराजपुर में मातम : बचपन के 3 दोस्तों की मौत, जानिए कैसे एक साथ टूटीं सांसे
Recommended image5
‘हमारे बीच बहुत दूरी है’: ईरान-US वार्ता ठप, होर्मुज़ तनाव से संकट गहराया, क्या फिर होगा युद्ध?
Related Stories
Recommended image1
Uttam Nagar Murder Case: कौन है तरुण कुमार? जिसके इंसाफ के लिए दिल्ली में हो गया UP वाला एक्शन!
Recommended image2
Deepak Gupta Murder Case: सीएम योगी ने परिवार से की मुलाकात, दिया 5 लाख रुपये का चेक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved