Who is SRH team owner Kavya Maran's fiancée: IPL टीम SRH की मालकिन काव्या मारन जल्द ही साउथ के मशहूर एक्टर रवि राघवेंद्र के परिवार की बहू बन सकती हैं। खबरों के मुताबिक, वह संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी करने जा रही हैं, जानिए कौन हैं उनके होने वाले दूल्हे राजा।

IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। उनका नाम साउथ के मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जुड़ा है। अनिरुद्ध सिर्फ अपने सुपरहिट गानों के लिए ही नहीं, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से अपने खास रिश्ते के लिए भी जाने जाते हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिए जाने के बाद दोनों की शादी की खबरों को और हवा मिली है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार, सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उन्हें साल 2012 में आई फिल्म ‘3’ के गाने ‘Why This Kolaveri Di’ से देश और दुनिया में बड़ी पहचान मिली थी। यह गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और अनिरुद्ध रातोंरात मशहूर हो गए।

इसके बाद उन्होंने ‘जवान’, ‘जेलर’, ‘विक्रम’, ‘लियो’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज अनिरुद्ध साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित संगीतकारों में गिने जाते हैं।

कौन हैं अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र?

अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता हैं। उनकी मां का नाम लक्ष्मी रविचंदर है। अनिरुद्ध का परिवार लंबे समय से फिल्म और मनोरंजन की दुनिया से जुड़ा हुआ है।

अनिरुद्ध का सुपरस्टार रजनीकांत से भी खास रिश्ता है। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र की बहन हैं। इस रिश्ते से रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं। हालांकि, अनिरुद्ध रजनीकांत के बेटे नहीं, बल्कि उनके रिश्तेदार हैं। इसलिए काव्या मारन को रजनीकांत की बहू कहना सही नहीं होगा।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। IPL के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करने के कारण भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। बिजनेस और क्रिकेट की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

कब होगी काव्या मारन शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी नवंबर 2026 में हो सकती है। चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन की तारीख सामने आई है। काव्या के माता-पिता ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को इसके लिए निमंत्रण भी दिया है। हालांकि, शादी की पूरी जानकारी और समारोह की तारीख को लेकर दोनों की ओर से अलग से विस्तृत आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

Scroll to load tweet…