केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने ऐसे चौंकाने वाले सवाल उठाए हैं, जो मामले को कोर्ट में पूरा केस पलट सकते हैं। वकील ने कहा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ को मर्डर में बदला है।

पुणे (महाराष्ट्र) : केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के वकील ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में दिया गया कोई भी बयान सबूत के तौर पर मान्य नहीं होता. वकील ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि आखिर जांच एजेंसी ने इस केस को एक एक्सीडेंटल डेथ से मर्डर की जांच में क्यों बदल दिया. उन्होंने साफ कहा कि वे इस मुद्दे को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान उठाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केतन मर्डर केस पहुंचा नए मोड़ पर

सिया गोयल की तरफ से पेश हुए वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रावधानों का जिक्र करते हुए कथित कबूलनामे के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा "मैंने पहले भी कहा है कि जो पहले हमारे इंडियन एविडेंस एक्ट की धारा 25 थी, वह अब हमारे नए कानून BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) में धारा 23 है। यह साफ तौर पर कहती है कि अगर कोई आरोपी पुलिस हिरासत में दबाव या धमकी में कोई बयान देता है, तो उसे किसी भी क्रिमिनल लॉ में बिल्कुल भी सबूत नहीं माना जा सकता, हम यह मुद्दा ज़रूर उठाएंगे।

सिया के वकील बोले- पुलिस हिरासत का बयान सबूत नहीं

  • वकील ने आगे कहा कि अगर अभियोजन पक्ष के पास कोई और पुख्ता सबूत है, तो उसे ट्रायल के दौरान पेश करना होगा।
  • श्रीवास्तव ने कहा, “इसके अलावा, अगर अभियोजन पक्ष के पास कोई और सबूत है, तो वे केस आगे बढ़ने पर उसे पेश कर सकते हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा, जांच अभी चल रही है और चार्जशीट अभी तक दायर नहीं हुई है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा.”
  • श्रीवास्तव ने कहा कि बचाव पक्ष का फोकस FIR में लगाए गए आरोपों, अब तक हुई जांच और उन हालातों पर होगा जिनके तहत केस ने एक अलग मोड़ ले लिया।
  • उन्होंने कहा, “हमारी दलीलें FIR में लगाए गए आरोपों और अब तक की जांच पर केंद्रित होंगी. हम यह भी बताएंगे कि हमारी क्लाइंट सिया ने जांच में पूरा सहयोग किया है. हम तर्क देंगे कि अभियोजन पक्ष को सिया से पूछताछ या जानकारी इकट्ठा करने के लिए पहले ही काफी समय, खासकर पुलिस कस्टडी रिमांड मिल चुकी है. हमें नहीं लगता कि अब और समय देना जायज़ है। उन्होंने आगे कहा कि बचाव पक्ष विशेष रूप से अभियोजन पक्ष के बदले हुए रुख पर सफाई मांगेगा।

एक्सीडेंट से मर्डर तक कैसे बदला केस?

  • वकील ने कहा, “हम इन्हीं आधारों पर बहस करेंगे और FIR से जुड़े तथ्य पेश करेंगे: खासकर, ऐसा क्या हुआ कि अभियोजन या जांच एजेंसी ने इस मामले को एक्सीडेंटल डेथ से एक संभावित मर्डर केस की तरफ मोड़ दिया. बचाव पक्ष के नजरिए से, इसे मर्डर ट्रायल के तौर पर आगे बढ़ाने का कोई ठोस कारण नहीं है। हम कल इन सभी पहलुओं पर बात करेंगे और अपनी क्लाइंट के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग करेंगे ताकि बाकी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

लोहागढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट

  • आज, पुणे पुलिस आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल मर्डर केस में क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए पुणे के पास लोहागढ़ किले ले गई. घटना कैसे हुई, यह समझने के लिए पीड़ित के वजन के बराबर एक डमी का इस्तेमाल किया गया डीएसपी गजानन टोंपे ने ANI को बताया, “आज सुबह, हम सिया गोयल को घटनास्थल पर लाए, और उसके बताए घटनाक्रम के आधार पर सीन को रीक्रिएट किया गया. हमने सीन रीकंस्ट्रक्शन के लिए पीड़ित केतन के वजन का ही एक डमी बनाया था.”
  • मौके से मिले विजुअल्स में दिखा कि पुलिसकर्मी रीकंस्ट्रक्शन के हिस्से के तौर पर आरोपी को किले के इलाके में घुमा रहे हैं।