Ketan Agarwal Murder Case :पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस अब उस लाल इलेक्ट्रिक कार की जांच कर रही है, जिसमें केतन ने अपनी मंगेतर के साथ आख़िरी सफ़र किया था।

पुणे (महाराष्ट्र) : केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में जुटी पुणे पुलिस अब उस लाल इलेक्ट्रिक कार की जांच कर रही है, जिसे केतन ने अपनी मौत के दिन लोहगढ़ किले जाने के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस इस कार को केस में एक अहम सुराग मान रही है। सोशल मीडिया पर केतन अग्रवाल की इलेक्ट्रिक कार का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ कार में दिख रहे हैं और कार का सनरूफ़ खुला हुआ है. यह वीडियो खुद केतन अग्रवाल ने गाड़ी खरीदने के बाद एक लॉन्ग ड्राइव के दौरान बनाया था।18 जून को केतन अग्रवाल इसी कार में अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किला गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • इस मामले को हत्या मानकर जांच की जा रही है। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ़्तार कर लिया गया है,और वे पुलिस हिरासत में हैं,फिलहाल जांच जारी है।

केतन के पिता की अपील पर सरकार का बड़ा फैसला

  • शुक्रवार को, केतन अग्रवाल की दुखद हत्या के बाद महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फ़ैसला लिया।सरकार ने इस केस की सुनवाई के लिए एक फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंज़ूरी दे दी है. साथ ही, सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकारी वकील) नियुक्त किया है।
  • यह फ़ैसला तब लिया गया जब पीड़ित के पिता ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की और मामले में जल्द न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी और केस को फ़ास्ट-ट्रैक किया जाएगा।
  • मुलाक़ात के दौरान, पीड़ित के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोपियों के लिए मौत की सज़ा की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पहले ही बना दी गई है।

सिया गोयल को मिले मौत की सजा…

केतन के पिता ने कहा, “मैंने सीएम से गुज़ारिश की है कि आरोपियों को कम से कम मौत की सज़ा मिलनी चाहिए। सीएम ने मुझे भरोसा दिलाया है कि इस केस को फ़ास्ट-ट्रैक किया जाएगा। मुझे बताया गया है कि केस में एक SIT बना दी गई है.” उन्होंने मौत के हालातों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उन्होंने पीड़ित के पहनावे और घूमने की योजना को लेकर दिए गए बयानों का भी ज़िक्र किया।

केतन के विग लगाने की बात सिया को पता थी?

केतन के पिता ने कहा "हमने उन्हें (सिया गोयल के परिवार को) साफ़ बताया था कि केतन अपने सिर पर विग का एक छोटा पैच इस्तेमाल करता है. क्या यह किसी को मारने की वजह हो सकती है? मेरी जानकारी के मुताबिक, सिया ही ट्रेक पर जाना चाहती थी।