MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया KGMU का डॉक्टर रमीजुद्दीन, जिस पर था लव जिहाद का आरोप

फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया KGMU का डॉक्टर रमीजुद्दीन, जिस पर था लव जिहाद का आरोप

लखनऊ के KGMU धर्मांतरण और दुष्कर्म मामले में 17 दिनों से फरार आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, बिना सहमति गर्भपात और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप हैं।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 10 2026, 10:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@lkopolice

17 दिन की तलाश खत्म, पुलिस के जाल में आया आरोपी डॉक्टर

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 17 दिनों से फरार चल रहे आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक को चौक पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : kgmu.org

हुसैनाबाद का फ्लैट बना गिरफ्तारी की जगह

पुलिस ने आरोपी को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित मुमताज कोर्ट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से पकड़ा। यह वही फ्लैट है, जहां कुछ दिन पहले पुलिस कुर्की की नोटिस चस्पा कर चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपी उस समय गिरफ्तार हुआ, जब वह अपना सामान लेने वहां पहुंचा था।

Related Articles

Related image1
Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
Related image2
Ayodhya Non Veg Ban: राम मंदिर के 15 KM दायरे में नॉन-वेज पर इतनी सख्ती क्यों?
35
Image Credit : X

चार राज्यों में चली तलाश, सर्विलांस से मिली सफलता

डीजीपी राजीव कृष्ण के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें चार राज्यों में सक्रिय थीं। सर्विलांस और थाना चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक इनपुट के आधार पर कार्रवाई की और फरार डॉक्टर को दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर की गई।

45
Image Credit : social media

गंभीर आरोपों से हिला KGMU

आरोपी डॉक्टर पर KGMU की एक महिला डॉक्टर के साथ बार-बार दुष्कर्म, बिना सहमति गर्भपात कराने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। मामले के उजागर होने के बाद से ही वह फरार था। KGMU प्रशासन ने भी आरोपी को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

55
Image Credit : Social Media

23 दिसंबर को दर्ज हुई थी शिकायत

यह पूरा मामला 23 दिसंबर 2025 को सामने आया था, जब KGMU में एमडी पैथोलॉजी की एक छात्रा ने चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ जबरन गर्भपात व धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क और साजिश की गहराई से जांच में जुटी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
Recommended image2
CM विजय से मिले कमल हासन, एक गिफ्ट देकर मुख्यमंत्री के सामने रखीं शानदार 6 डिमांड
Recommended image3
Viral Video: IIT के छात्र ने पिता को दिया नया फोन, इमोशनल रिएक्शन ने जीता सबका दिल-WATCH
Recommended image4
Now Playing
The Hague (Netherlands): जब PM Modi ने की क्रिकेट की चर्चा
Recommended image5
NEET CASE : कौन है नीट पेपरलीक की मास्टरमाइंड मनीषा गुरूनाथ, जिसने स्पेशल कोचिंग खोलकर रचा पूरा खेल
Related Stories
Recommended image1
Delhi-NCR Weather: कोहरा, ठंड और बारिश-कहां क्या होने वाला है? IMD अलर्ट से बढ़ी टेंशन
Recommended image2
Ayodhya Non Veg Ban: राम मंदिर के 15 KM दायरे में नॉन-वेज पर इतनी सख्ती क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved