MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • KGMU Conversion Case: डॉक्टर रमीज का छांगुर कनेक्शन! यूपी पुलिस हाई अलर्ट

KGMU Conversion Case: डॉक्टर रमीज का छांगुर कनेक्शन! यूपी पुलिस हाई अलर्ट

लखनऊ के केजीएमयू धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक का छांगुर से कनेक्शन सामने आया है. यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस जांच तेज, छापेमारी जारी, रमीज फरार, परिवार और खुफिया एजेंसियां अलर्ट.

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 07 2026, 02:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : kgmu.org

KGMU धर्मांतरण केस: आरोपी रमीज का ‘छांगुर कनेक्शन’ सामने, पुलिस की तलाश तेज

लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस मामले ने राजधानी से लेकर पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया, अब उसमें एक बड़े नेटवर्क की परतें खुलती दिखाई दे रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में खड़ा है रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक, जो न सिर्फ यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपों में लिप्त है, बल्कि कथित रूप से एक संगठित गिरोह से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

25
Image Credit : Social Media

छांगुर कनेक्शन से बढ़ी हलचल

पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा तब हुआ जब आरोपी डॉक्टर रमीज के माता-पिता ने यह स्वीकार किया कि उनका बेटा धर्मांतरण गिरोह के कुख्यात सरगना छांगुर से प्रभावित था। बताया जा रहा है कि रमीज की छांगुर से मुलाकात एक मौलवी के माध्यम से हुई थी। उसी नेटवर्क के जरिए पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, कथित कनेक्शन के बाद खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और कई स्तरों पर जांच शुरू हो चुकी है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी रमीज फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। बताया जा रहा है कि:

  • उसकी आखिरी लोकेशन लखनऊ में ट्रेस हुई
  • मोबाइल बंद होने के बाद लोकेशन ट्रैकिंग संभव नहीं
  • विदेश भागने की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ाई गई है

पुलिस ने रमीज की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पिलीभीत स्थित पैतृक घर पर भी दबिश दी गई है, जहां एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका।

Related Articles

Related image1
'कुत्तों का मूड नहीं, इंसानों की जान मायने रखती है', सुप्रीम कोर्ट ने Stray Dogs पर क्या कहा...
Related image2
AI से भी ज्यादा फास्ट निकलीं UP की ये लेडी: 13 सेकंड का Video उड़ा देगा होश
35
Image Credit : social media

एफआईआर में गंभीर आरोपों का जिक्र

एफआईआर में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पीड़िता के अनुसार:

  • रमीज ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया
  • धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया
  • गर्भपात करवाने का आरोप
  • वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी
  • ब्लैकमेल कर संबंध बनाने की कोशिश

इतना ही नहीं, मामले में शामिल पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि वह हिंदू से इस्लाम में धर्मांतरित होकर रमीज से फरवरी 2025 में शादी कर चुकी है।

45
Image Credit : Getty

पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित महिला डॉक्टर ने 7 दिसंबर को आत्महत्या का प्रयास किया। दवा की ओवरडोज लेने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने पर उसने पूरी सच्चाई सामने रखी। पीड़िता ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की थी। सीएम ने जांच तेजी से करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

55
Image Credit : Getty

जांच अब कई स्तरों पर

  • पुलिस रमीज की कॉल डिटेल खंगाल रही है 
  • विदेशी संपर्कों की भी जांच 
  • धर्म परिवर्तन नेटवर्क पर भी नजर 
  • विरोधी एजेंसियों में समन्वय

पुलिस रमीज को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। कनेक्शन, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मामले ने लखनऊ के मेडिकल सर्किल और प्रशासनिक प्रणाली दोनों को हिला दिया है। अब पूरी नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपी कब तक पुलिस के शिकंजे में आता है और जांच किन नए खुलासों तक पहुँचती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hindu Population: दुनिया के टॉप 6 देश जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं, रैंक में कहां है पाकिस्तान?
Recommended image2
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल
Recommended image3
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा
Recommended image4
Surprise Birth: थकान-ज़ुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने थमाया बच्चा!
Recommended image5
UP Digital Hub: YEIDA में ₹400 करोड़ का हाइपरस्केल डेटा सेंटर, Simplast Group का ₹70 करोड़ का नया निवेश
Related Stories
Recommended image1
'कुत्तों का मूड नहीं, इंसानों की जान मायने रखती है', सुप्रीम कोर्ट ने Stray Dogs पर क्या कहा...
Recommended image2
AI से भी ज्यादा फास्ट निकलीं UP की ये लेडी: 13 सेकंड का Video उड़ा देगा होश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved