Who is MLA Kanimozhi Santosh : तमिनाडु की TVK सरकार की सबसे युवा विधायकों में से एक कनिमोझी संतोष ने अपने विरोधियों को ऐसा जवाब दिया है कि वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि यह 'खूबसूरत गुड़िया' एक 'खतरनाक गुड़िया' भी है।
तमिनाडु के मुख्यमंत्री विजय जोसेफ की यंग लीडर और विधायक कनिमोझी संतोष चर्चा में हैं। वह कोयंबटूर के गौंडमप में टीवीके सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक जनसभा में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंन सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ चल रही खबरों और विरोधियों पर तीखा हमला बोला। साथ ही कड़े शब्दों में कहा कि ये खूबसूरत गुड़िया...खतरनाक गुड़िया भी है, सामने आइए जब पता चलेगा ये क्या कर सकती है।
कनिमोझी के पास 26 कारें?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थान की खबरों का दावा है कि कनिमोझी के पास 26 कारें हैं और वह जनता का पैसा अपनी लग्जरी लाइफ में बर्बाद कर रही हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा वो कौन लोग हैं जो इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं? आखिर वह आधार पर ऐसी बातें कर रहे हैं? अगर किसी को शक है तो आप आकर देखे हैं? किस सबूत के आधार पर ऐसी बातें करते हैं?"
"यह खूबसूरत गुड़िया खतरनाक गुड़िया है"
कनिमोझी ने कहा कि विधायक बनने का मतलब यह नहीं है कि वह जूते न पहनें, बाल न बनाएं या सामान्य तरीके से जीवन न जिएं। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो सामने आकर बात करें। खुद को 'खूबसूरत गुड़िया' कहे जाने पर उन्होंने कहा कि "यह खूबसूरत गुड़िया खतरनाक गुड़िया भी है।" दूर खड़े होकर और चेहरा छिपाकर टिप्पणी करने के बजाय सामने आकर बात करें, फिर पता चलेगा कि यह 'खूबसूरत गुड़िया' क्या कर सकती है।
कौन हैं सीएम विजय की विधायक संतोष कनिमोझी
- बता दें कि कनिमोझी सीएम विजय की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। वह कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली कवुंडमपलयम विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तत्कालीन विधायक पी. आर. जी. अरुणकुमार को हराया था। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 'एस्ट्रो मैजिक' के तहत एक कानूनी सलाहकार और एक जानी-मानी सेलिब्रिटी ज्योतिषी के रूप में काम किया है।
- तमिनाडु के संतोष कुमार नाम के एक कारोबारी से विवाह किया है। उनके दो बेटे हैं। वह 'गवारा-बलिजा नायडू' समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। चुनाव हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 25.5 करोड़ रुपए चल-असल संपत्ति है। उन्होंने तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री प्राप्त की है। कनिमोझी ने


