Free LPG Cylinder: तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय ने ब़ड़ा ऐलान किया है। अब करीब 1.30 करोड़ परिवारों को हर साल 3 फ्री LPG सिलेंडर मिलेगा। महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी।

Tamil Nadu News: बढ़ती महंगाई के बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने आम आदमी के लिए कई शानदार ऐलान किए हैं। सोमवार को सरकार ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश के 1.30 करोड़ परिवारों को हर साल 3 LPG सिलेंडर की कीमत बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब महिलाएं एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में भी बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। आइए जानते हैं CM विजय के इन बड़े ऐलानों से किन्हें और कितना फायदा होगा...

फ्री गैस सिलेंडर किन लोगों को और कब से मिलेंगे?

CM विजय ने विधानसभा में ऐलान किया है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से गैस महंगी हो गई है, लेकिन इसका बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। जिन परिवारों की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपए से कम है, उन्हें हर साल 3 LPG गैस सिलेंडर बिल्कुल फ्री दिए जाएंगे। आपको अपना गैस सिलेंडर खरीदना होगा और इसके बाद पूरा पैसा सीधे आपके बैंक खाते (Bank Account) में आ जाएगा। यह शानदार योजना पोंगल 2027 के मौके पर शुरू होगी। इससे करीब 1.30 करोड़ परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए एक्सप्रेस बसों का सफर मुफ्त

महिलाओं को आर्थिक रूप से आजाद बनाने के लिए सरकार ने 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से 'वेट्री पयनम' (विजयी यात्रा) योजना लागू करने का फैसला किया है। पहले महिलाएं सिर्फ लोकल या साधारण बसों में 40 किलोमीटर तक ही फ्री सफर कर सकती थीं। अब महिलाएं एक्सप्रेस (Express), डीलक्स (Deluxe) और दूसरे जिलों में जाने वाली बसों में भी बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर्स के लिए भी राज्य की बसों में टिकट पूरी तरह फ्री कर दिया गया है।

Scroll to load tweet…

किसानों का रखा ध्यान, एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला

किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए मुख्यमंत्री ने चेन्नई के पास बनने वाले परांदूर एयरपोर्ट का विरोध करने वाले गांव वालों का पूरा साथ दिया है। उन्होंने साफ कहा कि विकास के नाम पर किसी भी परिवार को बेघर नहीं किया जाएगा। इसके बदले अब चेन्नई के मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर ही एक नया 'टर्मिनल 5' बनाया जाएगा।