Kochi Accident: केरलम के कोच्चि से एक हादसे की खबर सामने आई है। जहां चेरानल्लूर में एक 17 साल के नाबालिग ने अपनी मर्सिडीज कार से एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 55 साल के युवक की मौत हो गई। आरोपी एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का बेटा है।

कोच्चि): केरल के कोच्चि में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चेरानल्लूर इलाके में एक 17 साल के लड़के ने अपनी तेज रफ्तार लग्जरी कार से एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार 55 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले व्यक्ति की पहचान मंजाली के रहने वाले जयबालकृष्णन के रूप में हुई है। कार ने उनके स्कूटर को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि उनकी मौत हो गई।

आरोपी लड़का जज का बेटा

  • आरोपी लड़का एक एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का बेटा है। जिस लग्जरी कार से ये एक्सीडेंट हुआ, वो भी जज के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
  • पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़के ने शराब नहीं पी रखी थी। हालांकि, पक्के तौर पर जांच के लिए उसके खून के सैंपल ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

शराब के नशे में गाड़ी दौड़ा रहा था आरोपी बेटा

  • पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हादसा शनिवार रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी, यानि नशे में उसने यह टक्कर मारी है। घटनास्थल एक जो वीडियो सामने आया है ,उसमें साफ साफ दिख रहा है कि किस तरह युवक ने यह एक्सीडेंट किया। वीडियो में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।
  • पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिरायत में यह भी आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में जब उन्होंने जज से उनके नाबालिग बेटे को कार चलाने देने पर सवाल उठाया, तो जज ने उनसे अपमानजनक लहजे में बात की।