उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से खौफनाक खबर सामने आई है। जहां एक प्राइबेट स्कूल की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि यह पूरा मामला इश्क-मोहब्बत का है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक महिला टीचर की स्कूल के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं शिक्षिका का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जाता है। आरोपी पहले स्कूल में पिस्तौल लेकर इंटर करता है और टीचर को गन पॉइंट पर लेकर हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाता है। कुछ देर बाद परिसर में ही गोली माद देता है। फिर खुद को शूट कर सुसाइड कर लिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

पहले तुम मुझे मार डालो फिर मैं तुम्हें गोली मारूंगा

दरअसल, यह वारदात घटना कलेक्ट्रेट के ठीक सामने चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल की है। जहां सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास की है। जहां सऊद अंसारी (28) बैग नाम का युवक ने 2 तमंचे लेकर स्कूल पहुंचा था। आरोपी सीधे क्लास के अंदर पहुंचा और टीचर निशात फातिमा (26) से विवाद करने लगा। इसके बाद हाथ पकड़कर बाहर लाया। फिर फातिमा को तमंचा पकड़कर करने लगा पहले तुम मेरी जान ले लो फिर मैं तुमको मार डालूंगा। हालांकि टीचर ने गोली नहीं चलाई, कुछ देर बाद आरोपी ने फातिमा को मार डाला और उसके तुंरत बाद उसने अपने आप को गोली मार ली।

गोली की गूंज से सहम गए स्कूल के बच्चे

बता दें कि आरोपी ने तमंचा निकाला और फातिमा पर फायर कर दिए। वह फर्श पर गिर गईं। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो बच्चे सहम गए और चीखने चिल्लाने लगे। तब तक स्कूल का अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा तो सऊद खुद को गोली मार चुका था।

देखिए वीडियो

Scroll to load tweet…

क्या है फातिमा और साऊद की कहानी

मृतका के परिवार के मुताबिक, यह पूरी घटना एकतरफा प्यार को लेकर हुई है। बताया जाता है कि फातिमा का परिवार मूल रूप से सुल्लतानपुर का रहने वाला है। लेकिन कुछ समय पहले वह लखीमपुर खीरी में शिफ्ट हुए हैं। कुछ समय फातिमा की फैमिली आरोपी साऊद के घर पर किराए पर रहती थी। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। यहीं से उनका मिलना जुलना और मुलाकातें होने लगीं। बताया जाता है कि आरोपी इस दौरान युवती को पसंद करने लगा। जबकि फातिम की तरफ से उसको लेकर कोई फीलिंग नहीं थी। फिर फातिमा के पिता ने अपना घर बनवा लिया और वहां पर चले गए। इस दौरान उनका मिलना जुलना कम हो गया। बता दें कि पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं तो बड़ा भाई शादाब अख्तर PCS की तैयारी कर रहा है। छोटा भाई अनस भी पढ़ाई करता है। फातिमा एक निजी स्कूल में टीचर है।