MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Raichur Woman Murder: खेत में महिला की हत्या, मां से लिपटी मिली बच्ची, पति-प्रेमी दोनों हिरासत में क्यों?

Raichur Woman Murder: खेत में महिला की हत्या, मां से लिपटी मिली बच्ची, पति-प्रेमी दोनों हिरासत में क्यों?

Karnataka Raichur Murder Case: कर्नाटक के रायचूर जिले में 25 वर्षीय स्नेहा की पत्थर से कुचलकर हत्या की पूरी खबर। हत्यारों ने मासूम बच्ची को लाश पर छोड़ा। पुलिस ने पति और प्रेमी को हिरासत में लिया, जानें इस सनसनीखेज मामले की पूरी सच्चाई।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 20 2026, 09:36 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कर्नाटक के रायचूर में दिल दहला देने वाली वारदात
Image Credit : X

कर्नाटक के रायचूर में दिल दहला देने वाली वारदात

Raichur Woman Murder: कर्नाटक के रायचूर जिले से एक ऐसी दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठेगा। सिंधनूर सब-डिस्टिक्ट के आरएच कैंप-5 इलाके में एक 25 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिलों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला की हत्या पत्थर से कुचलकर की और उसके बाद उसकी मासूम, डेढ़ साल की बेटी को खून से लथपथ लाश के पास ही छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Raichur Woman Murder: खेत में लहुलूहान मिली महिला
Image Credit : X

Raichur Woman Murder: खेत में लहुलूहान मिली महिला

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान आरएच कैंप-4 की रहने वाली 25 वर्षीय स्नेहा के रूप में हुई है। उसकी लहूलुहान लाश गांव के बाहरी इलाके में एक खेत से बरामद की गई। जब स्थानीय लोगों ने उस भयानक दृश्य को देखा, तो वे सन्न रह गए।

Related Articles

Related image1
IIT Bombay Student Death: ChatGPT विवाद के बाद FIR, मां-बाप के गंभीर आरोप, केस में नया मोड़
Related image2
BREAKING: दिल्ली वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब! क्या है सच और क्यों मिले नोटिस?
35
मां के सीने से लिपटकर रो रही थी डेढ़ साल की मासूम बच्ची
Image Credit : X

मां के सीने से लिपटकर रो रही थी डेढ़ साल की मासूम बच्ची

डेढ़ साल की छोटी बच्ची अपनी मृत मां के शव से लिपटकर बेबस होकर लगातार रो रही थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो स्नेहा की सांसे हल्की चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस अमानवीय घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला पर पत्थर से हमला किया गया था।

45
Raichur Crime: पति और प्रेमी हिरासत में
Image Credit : X

Raichur Crime: पति और प्रेमी हिरासत में

पुलिस ने मामले में महिला के पति अमित और उसके कथित प्रेमी शुभम को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, स्नेहा की शादी अमित से करीब चार साल पहले हुई थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले चार महीनों से उसका शुभम के साथ कथित तौर पर संबंध था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला पर हमला किसने किया और इसके पीछे असली वजह क्या थी।

55
Woman Murder Case: हत्या की वजह क्या थी?
Image Credit : X

Woman Murder Case: हत्या की वजह क्या थी?

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात का पूरा घटनाक्रम स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिंधनूर तालुक अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से मौत की वजह और हमले की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
कर्नाटक समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kedarnath Yatra: 15 लाख भक्तों ने किए बाबा केदार के दर्शन, मानसून के बाद यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
Recommended image2
BREAKING: दिल्ली वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब! क्या है सच और क्यों मिले नोटिस?
Recommended image3
IIT Bombay Student Death: ChatGPT विवाद के बाद FIR, मां-बाप के गंभीर आरोप, केस में नया मोड़
Recommended image4
DUSU Election: ABVP की जीत के बाद यश डबास का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- छात्रों की आवाज सुननी होगी
Recommended image5
US Iran Conflict: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, ट्रंप ने नहीं मानी तो होगी भयंकर जंग
Related Stories
Recommended image1
IIT Bombay Student Death: ChatGPT विवाद के बाद FIR, मां-बाप के गंभीर आरोप, केस में नया मोड़
Recommended image2
BREAKING: दिल्ली वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब! क्या है सच और क्यों मिले नोटिस?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved