Lalu Yadav birthday Celebration :  लालू के जन्मदिन पर आखिर किस बात की चर्चा तेज? क्या जन्मदिन पर लालू ने खोले भविष्य के संकेत? क्या जन्मदिन पर मिला लालू को सबसे बड़ा तोहफा?

पटना (बिहार): राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर पटना में उनके आवास पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लग गया। सभी लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने और उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करने पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लालू के बर्थडे जश्न में उमड़ा जनसैलाब

इस दौरान जश्न का माहौल था और RJD कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए। कई कार्यकर्ता एक बड़ा सा बर्थडे केक लेकर पहुंचे थे और अपने दिग्गज नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पार्टी सदस्यों ने कहा कि यह दिन सिर्फ RJD कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि उन किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी खुशी का मौका है, जो हमेशा से लालू यादव को अपने संघर्षों और उम्मीदों से जोड़कर देखते आए हैं। 

परिवार की खुशियों में नहीं दिखे तेजप्रताप?

इस बीच, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाने के कुछ पलों की तस्वीरें पोस्ट कीं। खुशियों के इस पल को मनाने के लिए पूरा यादव परिवार एक साथ दिखा। लेकिन लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव कहीं नजर नहीं आए। इसलिए लोग सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि इसके पीछे क्या राज है। आखिर कहां हैं तेजप्रताप…हालांकि एशियानेट इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Scroll to load tweet…

लालू यादव को बताया गरीबों की आवाज

  • इस मौके पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र यादव ने लालू यादव को 'महान नेता' और 'गरीबों की आवाज' बताया।
  • उन्होंने कहा, "एक महान नेता, गरीबों की आवाज, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कार्यकर्ता, किसान और गरीब लोग इस मौके का जश्न मना रहे हैं. हम भी उन्हें बधाई देने और प्रार्थना करने आए हैं."
  • भाई वीरेंद्र ने लालू यादव की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि लालू जी हमेशा मजबूत रहें और गरीबों की भलाई के लिए काम करते रहें>
  • उन्होंने आगे कहा, “वह हमेशा अजेय रहें. मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं ताकि वह गरीबों के लिए काम करना जारी रख सकें और उनका आशीर्वाद भी हम पर बना रहे.” वहीं, RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने भी लालू यादव को बधाई दी और सामाजिक न्याय की राजनीति में उनके योगदान की तारीफ की।
  • मंडल ने कहा, "वह एक बहुत बड़े नेता हैं. हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. हम उनकी लंबी उम्र की दुआ करते हैं ताकि वह गरीबों के लिए लड़ते रहें और सामाजिक न्याय को बनाए रखें."

लालू प्रसाद यादव (जन्म 11 जून, 1948) 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री और बाद में 2004 से 2009 तक केंद्रीय रेल मंत्री रहे. वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक अध्यक्ष हैं.